Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बाइक से गिरकर महिला की मौत:दुपट्टा पहिए में फंसने से हुआ हादसा, डेढ़ साल की बेटी घायल

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जनपद के अफज़लगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की पत्नी की मौत हो गई। हादसे में उनके दो बच्चे भी घायल हो गए। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। होली पर छुट्टी लेकर त्योहार मनाने आए थें। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। दुपट्टा पहिए में फंसने से बिगड़ा संतुलन अफज़लगढ़ के गांव हिदायतपुर चौहड़ निवासी दीपक कुमार पुत्र हिमाचल सिंह सीआरपीएफ में तैनात हैं और होली पर छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार को वह पत्नी सोनिका और बच्चों के साथ बाइक से धामपुर से गांव लौट रहे थे। शेरकोट क्षेत्र के भूतपुरी पुल के पास अचानक सोनिका का दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया। इससे वह सिर के बल सड़क पर गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि दोनों बच्चे भी गिरकर चोटिल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफज़लगढ़ ले जाया गया, जहां डॉ. खालिद अहमद ने सोनिका को मृत घोषित कर दिया। बच्चों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दो बस, दो डम्पर सीज, 3.04 लाख का जुर्माना:रामपुर में बिना परमिट और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई
    Next Article
    Holi 2026: होली की शान है 67 साल पुराना ये गाना, फाग के हर जश्न का होता है हिस्सा, आज भी है पॉपुलर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment