Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत:पथरदेवा में घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया के पथरदेवा में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में दिव्यांग छोटे लाल यादव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जब वे साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। यह घटना कंचनपुर-बघौचघाट मुख्य मार्ग पर पार्टी प्वाइंट पथरदेवा के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद छोटे लाल सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे और काफी देर तक वहीं पड़े रहे। राहगीरों की नजर जब उन पर पड़ी तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छोटे लाल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरदेवा पहुंचाया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे लाल यादव नगर पंचायत पथरदेवा के वार्ड नंबर 3 मछैला निवासी स्व. इंद्रासन यादव के पुत्र थे। परिजनों ने बताया कि वह एक पैर से दिव्यांग थे और कस्बे की एक दुकान पर काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। तीन भाइयों में सबसे छोटे छोटे लाल की तीन वर्ष की मासूम बेटी लक्ष्मी है। घटना के बाद उनकी पत्नी प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिहार के डिप्टी सीएम अयोध्या पहुंचे:रामलला के दर्शन करेंगे, बोले– दुनिया को युद्ध नहीं, शांति चाहिए
    Next Article
    युवक ने पेड़ से लटककर जान दी:मथुरा में पुलिस ने जांच शुरू की,जेब से मिले ई-श्रमिक कार्ड से हुई पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment