Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक ने पेड़ से लटककर जान दी:मथुरा में पुलिस ने जांच शुरू की,जेब से मिले ई-श्रमिक कार्ड से हुई पहचान

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक रोहन कुचालिया पुलिस बल के साथ राधापुरम गणेशरा नाला के पास कच्चे रास्ते पर पहुंचे। वहां उन्होंने एक व्यक्ति को पेड़ से लटका हुआ पाया। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम (एफएसएल) को बुलाया, जिसने आवश्यक साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मृतक के पास से एक ई-श्रमिक कार्ड बरामद हुआ। कार्ड पर उसकी पहचान देवकरण पुत्र विजेंद्र सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी अमरपुर कॉलोनी गणेशरा, मथुरा के रूप में हुई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं पर गौर करते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग की मौत:पथरदेवा में घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    राज्यमंत्री के बेटे की कार से कुचले युवक की मौत:ललितपुर में 26 जनवरी को हुआ हादसा, दो की पहले ही जा चुकी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment