Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बीजेपी कार्यालय पर बैठक आयोजित:पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान की कार्य योजना पर हुई चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर जिला कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत जिला कार्य योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दिनेश सैनी ने किया। इस बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री हरीश ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "सेवा, समर्पण और संगठन ही कार्यकर्ता की असली पहचान है।" उन्होंने यह भी कहा कि "राष्ट्र प्रथम, संगठन द्वितीय और स्वयं अंतिम यही हमारा मूल मंत्र है।" ठाकुर ने प्रशिक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "प्रशिक्षण से विचार सशक्त होते हैं और सशक्त विचार ही मजबूत राष्ट्र का निर्माण करते हैं।" क्षेत्रीय महामंत्री एवं जिला प्रभारी हरिओम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि "व्यक्ति को जब तक जीना है तब तक सीखना है, इसलिए ही समय-समय पर उसका प्रशिक्षित होना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं होगा तो उसमें जड़त्व बढ़ने की संभावना बनेगी।" कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, हरजिंदर कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, चेयरपर्सन बिजनौर इंद्रा सिंह, सुमन त्यागी, महेंद्र धनौरिया, डॉ. तेजपाल वर्मा, एड. ऐश्वर्य चौधरी मौसम, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह, राकेश चौधरी, बिजेंद्र सिंह, डॉ. रश्मी रावल (महिला आयोग सदस्य), संगीता अग्रवाल, डॉ. बीरबल सिंह, जिला महामंत्री बलराज त्यागी, जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, रजनी कालरा, जितेंद्र राजपूत, माया पाल, नीरज विश्नोई, फूल सिंह चौधरी, तुषार गौड़, जिला मंत्री विनोद राठी, शिखा गुप्ता, तिलक राज सैनी, मोनिका यादव, केशव चौधरी, प्रभात यदुवंश, जयवीर पँचवाल, जिला कोषाध्यक्ष देशबन्धु जी, जिला मीडिया प्रभारी दीपक गर्ग, विक्रांत चौधरी, गोपाल धीमान, अन्नी त्यागी, नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम, मनोज अहलावत, राजीव अग्रवाल, डॉ. विनीत देवरा, चौ. नवनिहाल सिंह, सुधींद्र चौधरी, शोभित त्यागी, रंजीत चौधरी, रोबिन चौधरी, खेल सिंह राजपूत, सुधीर भुइयार, मनीषा सैनी, नकुल अग्रवाल, वरुण आत्रेय और अभिषेक यादव शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में आदर्श व्यापारी एसोसिएशन ने करवाया सुंदरकांड पाठ:जय श्री राम के जयकारों की गूंज , अध्यक्ष आकाश बोले - सनातन संस्कृति युवाओं तक पहचान हमारी जिम्मेदारी
    Next Article
    सुल्तानपुर के सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन:प्रधानाचार्य ने बच्चों को समय देने पर जोर दिया, 32 छात्र हुए सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment