Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में चोरी का टिलर बरामद, आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया

    14 hours ago

    1

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली पुलिस ने ट्रैक्टर के टिलर चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किया गया टिलर भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई दो अलग-अलग शिकायतों के आधार पर की गई। थानाध्यक्ष शहर कोतवाली रामप्रताप सिंह ने बताया कि 19 फरवरी, 2026 को ग्राम मोल्हड़पुर निवासी राजीव कुमार ने तहरीर दी थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात चोर उनके ट्रैक्टर का टिलर चोरी कर ले गए। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 131/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसके बाद, 20 फरवरी, 2026 को जमालपुर पठानी निवासी संजीव कुमार ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि तारिक पुत्र फाजिल निवासी ग्राम सिरधनी, ट्रैक्टर संख्या UP20BY2474 से उनकी हैरो चोरी करते हुए मौके पर पकड़ा गया। संजीव कुमार और अन्य लोगों ने तारिक को पकड़कर कोतवाली शहर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तारिक को हिरासत में ले लिया और इस संबंध में मुकदमा संख्या 133/2026, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। अभियुक्त तारिक से पूछताछ के दौरान, उसकी निशानदेही पर मुकदमा संख्या 131/2026 से संबंधित चोरी किया गया टिलर बरामद किया गया। इस बरामदगी के आधार पर, पहले दर्ज किए गए मुकदमा संख्या 131/2026 में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त तारिक ने यह भी स्वीकार किया कि उसने 18/19 फरवरी, 2026 की रात को ग्राम मोल्हड़पुर में कोल्हू के पास स्थित खेत से एक लोहे का टिलर चोरी किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में तालाब में डूबीं तीन सहेलियां:एक बची, दो लापता; NDRF संभालेगी खोजने का जिम्मा
    Next Article
    पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद:बिजनौर कोर्ट ने सुनाई सजा, एक लाख का जुर्माना भी, चाकू से की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment