Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना:विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी, अधिकारियों पर गुस्सा

    11 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। किसान बरूकी बस स्टैंड के फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस रोड पर नहर की पुलिया बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने के तीसरे दिन, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों के प्रति रोष व्यक्त किया। उनका आरोप है कि कंपनी ने एक वर्ष पहले नहर की सर्विस रोड पर दोनों ओर पुलिया बनाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इसका निर्माण नहीं किया गया है। किसानों ने कहा कि शासन-प्रशासन जानबूझकर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं की उपेक्षा कर रहा है, जबकि क्षेत्र में जनहित की कई महत्वपूर्ण समस्याएं लंबित हैं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कई अन्य मांगें भी रखीं। इनमें दुर्घटनाओं का कारण बन रही पुरानी पुलिस चौकी को तत्काल हटाना, बंदरों और आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाना, बरूकी के दोनों साप्ताहिक बाजारों को पूर्व की भांति सहकारी समिति, सहकारी संघ, मंडी समिति और जल निगम के परिसर में लगवाना शामिल है। इसके अतिरिक्त, पंजाब नेशनल बैंक की शाखा द्वारा ग्राहकों की पासबुक में तत्काल एंट्री करने की मांग भी की गई। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह धनखड़ की अध्यक्षता और बृजेश कुमार के संचालन में हुई पंचायत में सौपाल सिंह, पंकज शेरावत, सोमपाल सिंह, पीतम, विजयपाल सिंह, रवि कुमार, तिलक राम, प्रधान सोनू पाल और तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में मौलाना के घर ईडी की छापेमारी:विदेशी फंडिंग और संपत्ति निर्माण के आरोप, सुबह 8 बजे से कार्यवाही जारी
    Next Article
    लखनऊ में नाबालिक छात्रा का अपहरण:मुस्लिम युवक जबरन अपने साथ ले गया, माँ बोली- धर्म परिवर्तन करवाने की दी धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment