Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में मौलाना के घर ईडी की छापेमारी:विदेशी फंडिंग और संपत्ति निर्माण के आरोप, सुबह 8 बजे से कार्यवाही जारी

    10 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र स्थित मीट मंडी में मौलाना शमशुल हुदा के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है। यह कार्रवाई सुबह करीब आठ बजे शुरू हुई, जिसके बाद से ईडी की टीम घर के भीतर मौजूद परिजनों से पूछताछ कर रही है। छापेमारी स्थल के बाहर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी व्यक्ति को घर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम मौलाना की पत्नी और बहू से पूछताछ कर रही है, जबकि उनका बेटा तौसीफ रजा घर पर मौजूद नहीं बताया जा रहा है। एटीएस की जांच में सामने आए तथ्य इस पूरे मामले की जांच आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) भी कर रहा है। एटीएस की जांच में यह सामने आया था कि मौलाना शमशुल हुदा ने वर्ष 2013 में भारतीय नागरिकता त्यागकर ब्रिटेन की नागरिकता ले ली थी। वह वर्ष 2007 से लंदन में रह रहे थे। इसके बावजूद, आधिकारिक अभिलेखों में उन्हें वर्ष 2017 तक आजमगढ़ स्थित एक मदरसे में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत दर्शाया गया। इस दौरान वेतन और पेंशन का लाभ लेने का भी मामला सामने आया है। अनियमितताओं के उजागर होने के बाद संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है। विदेशी फंडिंग और संपत्ति निर्माण के आरोप मौलाना शमशुल हुदा खान पर आरोप है कि उन्होंने विदेश से मदरसे के लिए फंड जुटाने के नाम पर ‘कुलियातुल बनातीर रजबिया एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी’ तथा ‘रजा फाउंडेशन’ नामक एनजीओ का गठन किया। आरोप है कि खलीलाबाद में एक मदरसे का निर्माण कराकर उसके माध्यम से विदेशों से बड़ी मात्रा में फंड एकत्र किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि इसी विदेशी फंडिंग के जरिए बड़ी संपत्ति अर्जित की गई। फिलहाल ईडी और एटीएस पूरे मामले की गहन जांच कर रहे हैं। दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मुरादाबाद में विधायक फहीम और फैमिली के OBC सर्टिफिकेट रद्द, स्वतंत्र देव ने कहा था- बीवी की कसम खाओ
    Next Article
    बिजनौर में किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना:विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी, अधिकारियों पर गुस्सा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment