Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में नाबालिक छात्रा का अपहरण:मुस्लिम युवक जबरन अपने साथ ले गया, माँ बोली- धर्म परिवर्तन करवाने की दी धमकी

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मड़ियांव थानाक्षेत्र में नाबालिग छात्रा का मुस्लिम धर्म के युवक ने अपहरण कर लिया। आरोपी ने अपनी बहनों के साथ घर आकर नाबालिक की माँ को धमकी दी थी। जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके आरोपी किंतलाश में लगी है। हरिओम नगर स्थित संदीप ट्रेडर्स के पास रहने वाली महिला ने बताया उसकी 16 साल की बेटी को अमान नाम के लड़के ने जबरन शादी के इरादे से अगवा कर लिया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उसकी नाबालिग बेटी स्कूल श्रीराम अकादमी के पास मौजूद थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अमान खान पुत्र पप्पू खान उसे जबरन अपने साथ लेकर कहीं चला गया। घटना के बाद से छात्रा का कोई पता नहीं चल सका है। पीड़िता ने बताया कि इससे पहले 4 फरवरी को अमान खान और उसकी बहनें अमरीन व साहिबा ने मोहल्ले वालों के सामने उसकी बेटी की जबरन शादी कराने को लेकर परिवार के साथ मारपीट की थी। इस दौरान जातिसूचक गालियां दी गईं और जान-माल की धमकियां भी दी गईं। धर्म परिवर्तन कराकर शादी की बात कही पीड़िता का कहना है कि अमान खान ने धमकी दी थी कि अगर उसकी बेटी की शादी उससे नहीं कराई गई तो उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उससे शादी कर लेगा। जिसके बाद से आरोपी परेशान कर रहा था। पीड़िता ने मड़ियांव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और नाबालिग छात्रा की तलाश में दबिश दी जा रही है। छात्रा को सकुशल बरामद करने के लिए टीमें लगी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में किसान यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना:विभिन्न मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी, अधिकारियों पर गुस्सा
    Next Article
    डेयरी सेक्टर में बरेली का बढ़ेगा दबदबा:बरेली में खुलेगा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी का द्वार, महिलाओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment