Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट:125 होटल-ढाबों का निरीक्षण, 81 खाद्य नमूने जांच को भेजे

    6 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में कांवड़ यात्रा को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग की टीमें कांवड़ मार्ग पर स्थित होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर रही हैं, ताकि शिवभक्त कांवड़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके। अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। साथ ही होटल और ढाबा संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बुधवार शाम बताया कि सभी होटल और ढाबा संचालकों को अपने प्रतिष्ठानों के बाहर रेट सूची अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा भोजन, चाय, दूध और अन्य खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को ढककर रखने के लिए भी कहा गया है। विभाग द्वारा कुट्टू के आटे, खोया और अन्य दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं ताजगी पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की खाद्य जनित अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रवर्तन अभियान के तहत अब तक खाद्य तेल, पनीर, दूध, मावा, ड्राई फ्रूट, आइसक्रीम, शरबत, मक्खन और आटा समेत 81 खाद्य नमूने एकत्र किए गए हैं। सभी नमूनों को रासायनिक परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। इसके अलावा कांवड़ मार्ग पर स्थित मेडिकल स्टोरों और कांवड़ सेवा शिविरों में वितरित की जाने वाली औषधियों का भी निरीक्षण किया गया है। खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों की तैनाती की गई है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अब तक 125 होटल, ढाबों और रेस्टोरेंटों का निरीक्षण किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान निगरानी, निरीक्षण और आवश्यक प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर पुलिस को मिले दो इंटरसेप्टर वाहन:तेज रफ्तार वाहनों का अब खुद होगा ई-चालान, चालक की करेंगे पहचान
    Next Article
    वार्डों में समस्याओं के लिए जिम्मेदार होंगे नोडल अधिकारी:आगरा नगर आयुक्त ने दिए पार्षदों के साथ समन्वय बनाकर समाधान के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment