Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर पुलिस को मिले दो इंटरसेप्टर वाहन:तेज रफ्तार वाहनों का अब खुद होगा ई-चालान, चालक की करेंगे पहचान

    8 hours ago

    1

    0

    रामपुर में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने रिजर्व पुलिस लाइन में लखनऊ पुलिस मुख्यालय से प्राप्त दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों के संचालन से अब तेज रफ्तार और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक अनिल सिंह सिसोदिया ने मीडिया को बताया कि इन इंटरसेप्टर वाहनों में अत्याधुनिक कैमरे, स्पीड डिटेक्शन सिस्टम और मोबाइल तकनीक से जुड़े उपकरण लगे हैं। ये वाहन सड़क पर निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों की पहचान करेंगे। वाहन की गति रिकॉर्ड होते ही संबंधित चालक का स्वतः ई-चालान जारी हो जाएगा। इससे हाईवे और प्रमुख मार्गों पर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। पुलिस दे रही यातायात नियमों की जानकारी एसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है। इसके लिए यातायात पुलिस प्रतिदिन व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद चौराहों, तिराहों, स्कूलों, कॉलेजों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है। समय-समय पर विशेष जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं और भविष्य में भी यह जारी रहेंगे। उन्होंने जोर दिया कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रत्येक नागरिक को स्वयं यातायात नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी समझनी होगी। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, निर्धारित गति सीमा का पालन करना और मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए वाहन न चलाना सभी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ तकनीक की मदद से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नई इंटरसेप्टर व्यवस्था के लागू होने से रामपुर में यातायात प्रबंधन अधिक प्रभावी, पारदर्शी और सुरक्षित बनने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में उर्स-ए-रज़वी के लिए आरएसी की तैयारियां पूरी:आला हज़रत फ़ाज़िले बरेलवी के 108वें उर्स में हजारों वॉलंटियर्स रहेंगे तैनात
    Next Article
    बिजनौर में कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग अलर्ट:125 होटल-ढाबों का निरीक्षण, 81 खाद्य नमूने जांच को भेजे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment