Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सड़क हादसे में हरिद्वार के निवासी की मौत:टोल टैक्स से 50 मीटर दूर डिवाइडर से टकराई बाइक, मौके पर ही तोड़ा दम

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले के नजीबाबाद के भागूवाला में नेशनल हाइवे 74 पर हुए एक सड़क हादसे में एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई। यह दुर्घटना टोल टैक्स से मात्र 50 मीटर की दूरी पर हुई, जहां मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। मृतक की पहचान हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित नई कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय भोपाल सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह के रूप में हुई है। वह अपनी मोटरसाइकिल से हरिद्वार की ओर जा रहे थे, तभी गुरुवार की देर रात उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भोपाल सिंह को एंबुलेंस के माध्यम से ओम चौधरी हॉस्पिटल भिजवाया। अस्पताल में उपचार के दौरान भोपाल सिंह ने दम तोड़ दिया। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उसके पास से मिले आधार कार्ड के जरिए की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में ससुराल में दामाद की पिटाई, VIDEO:होली मिलने गए युवक व परिजनों से मारपीट, गाड़ी भी तोड़ी
    Next Article
    नेपाल में कमाल कर रही है नई पार्टी RSP, कई सीटों पर बनाई बढ़त, पुरानी पार्टियां काफी पीछे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment