Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दो प्रमुख अधिकारियों का तबादला:जेल अधीक्षक और एआरटीओ बदले, महेश कुमार और राजेश सिंह नियुक्त

    8 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में दो प्रमुख अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गौरी शंकर ठाकुर का तबादला फिरोजाबाद कर दिया गया है, जबकि अमरोहा से महेश कुमार को बिजनौर का नया एआरटीओ नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में, जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव को बागपत भेजा गया है और राजेश कुमार सिंह बिजनौर के नए जेल अधीक्षक होंगे। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, बिजनौर में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) गौरी शंकर ठाकुर को फिरोजाबाद स्थानांतरित किया गया है। उन्होंने जनवरी 2022 में बिजनौर एआरटीओ (प्रवर्तन) का कार्यभार संभाला था। उनकी जगह अमरोहा में एआरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर कार्यरत महेश कुमार को बिजनौर का नया सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नियुक्त किया गया है। बिजनौर की जेल अधीक्षक अदिति श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें बागपत का जेल अधीक्षक बनाया गया है। बिजनौर कारागार के नए जेल अधीक्षक के रूप में राजेश कुमार सिंह को नियुक्त किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आज बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा:3572 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 8 सेंटर बनाए गए, 2 शिफ्ट में EXAM
    Next Article
    लखनऊ में 2 जगह मुठभेड़, 3 बदमाशों को गोली मारी:दिल्ली के 2 चेन स्नेचर गिरफ्तार, लड़की से छेड़खानी करने वाला लंगड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment