Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 2 जगह मुठभेड़, 3 बदमाशों को गोली मारी:दिल्ली के 2 चेन स्नेचर गिरफ्तार, लड़की से छेड़खानी करने वाला लंगड़ाया

    10 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कृष्णानगर और विकासनगर में शनिवार रात पुलिस और बदमाशों के बीच 2 मुठभेड़ हुईं। कृष्णानगर में पुलिस से दिल्ली के 2 स्नेचर्स की मुठभेड़ हो गई। वहीं, विकासनगर में पुलिस ने युवती से छेड़खानी करने वाले के पैर में गोली मारी है। तीनों बदमाश मुठभेड़ के बाद लंगड़ाते हुए चले। दोनों चेन स्नेचर्स के खिलाफ उन्नाव, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरे हाफ एनकाउंटर में शहर के थाना हुसैनगंज क्षेत्र की केकेवी कॉलोनी, महावीर पुरी के सनी यादव को गोली लगी। उस पर हाल ही में छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ है। 3 तस्वीरें देखिए- पहले कृष्णानगर के मुठभेड़ की बात… पुलिस चेकिंग देख फायरिंग कर भागने लगे बदमाश कृष्णानगर में मानसनगर रोड पर आसाराम बापू आश्रम के पास से रात करीब 1 बजे दोनों चेन स्नेचर बाइक से जा रहे थे। पुलिस को चेकिंग लगाए देख बाइक बैक कर तेजी से भागने लगे। इस दौरान पुलिस पर फायरिंग भी की। कुछ ही कदम जाकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। दोनों ने पुलिस पर फिर से फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैरों में गोली लगी। एक बदमाश के दाहिने और दूसरे के बाएं पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाशों की उम्र 21 और 23 साल है। यहां रहकर वे महिलाओं से चेन स्नेचिंग करते थे। लूटी गई ज्वेलरी और नकदी पास में रखी थी कृष्णानगर थाना पुलिस और दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम के साथ बदमाशों की यह मुठभेड़ हुई। दोनों बदमाशों के पास से लूटी गई ज्वैलरी, नगदी, अवैध तमंचे और लूट में इस्तेमाल की गई बाइक मिली है। उसी बाइक से दोनों जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, 28 मई को कुंदन विहार निवासी रामबाबू चौरसिया का बैग छीना था। यह मामला कृष्णानगर थाने में दर्ज किया गया। कुछ दिन पहले वर्षा रानी नाम की महिला की चेन स्नेचिंग कर ली थी। डीसीपी दक्षिणी ने इन्हीं मामलों के खुलासे के लिए 4 टीमें गठित की थीं। दोनों ने लूट और चेन स्नेचिंग करने की बात कबूली गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी 23 वर्षीय रोहन उर्फ गुड्डू और 21 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने कृष्णानगर क्षेत्र में हुई लूट और चेन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उनके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि रोहन के खिलाफ गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर समेत कई जिलों में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, साहिल के खिलाफ उन्नाव और गौतमबुद्धनगर में चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने करीब 200 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई। जांच में एक अंतरराज्यीय गैंग की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक सोने की चेन, लूटा गया बैग, दो तमंचे, जिंदा कारतूस और खोखा, वारदात में इस्तेमाल की गई बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ जारी है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अब विकासनगर की मुठभेड़ की बात… थाना प्रभारी की गाड़ी पर फायरिंग की विकासनगर इलाके की एक युवती ने 34 साल के सनी यादव नाम के युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। वह कई दिनों से फरार था। शनिवार शाम वह पुलिस घिर गया। टेढीपुलिया के पास उसके होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने की कोशिश की गई थी तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली विकासनगर थाना प्रभारी की गाड़ी पर लगी। दूसरी गोली जीएसआई परिसर की तरफ गई। पुलिस ने अपनी सुरक्षा में फायरिंग की, जो आरोपी सनी यादव के पैर में लगी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पूछताछ की जा रही है। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मारी गोली : पैर में फ्रैक्चर होते ही गिरा, ₹25 हजार का इनामी दूसरा बदमाश भागा लखनऊ में गुरुवार देररात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार रुपए का इनामी हिस्ट्रीशीटर घायल हो गया। उसके खिलाफ कई थानों में गैंगस्टर एक्ट समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। वह फरवरी में कृष्णानगर में 3 साथियों के साथ 3 घरों में चोरी की घटनाओं के बाद से फरार चल रहा था। घायल हिस्ट्रीशीटर की पहचान उन्नाव के मौरावां थाना के तेहरा रंजीतखेड़ा निवासी विपिन के रूप में हुई है। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में दो प्रमुख अधिकारियों का तबादला:जेल अधीक्षक और एआरटीओ बदले, महेश कुमार और राजेश सिंह नियुक्त
    Next Article
    स्पेशल ट्रैफिक फोर्स की निगरानी में होंगे बडे आयोजन:अलीगढ़ के TI भी शामिल, 1 लाख से ज्यादा भीड़ वाले कार्यक्रमों की 5 दिन पहले मॉनिटरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment