Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में युवक का नग्न होकर हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO:चलती हुई टैक्सी पर जा चढ़ा, फिर 30 मिनट तक किया हंगामा

    10 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के नजीबाबाद में मंडी समिति क्षेत्र के पास एक युवक की अजीब सी हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोमवार की रात एक युवक नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर चलती हुई टैक्सी के ऊपर चढ़ गया, और खड़े होकर 30 मिनट तक हंगामा करने लगा। युवक काफी देर तक टैक्सी की छत पर खड़ा रहा और शोर-शराबा करता रहा। उसने कुछ लोगों को गाली भी दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। पहले देखिए ड्रामे की 2 तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… सोमवार की रात करीब 9 बजे नजीबाबाद से कोटद्वार जाने वाली टैक्सी पर पागल व्यक्ति द्वारा नग्न अवस्था में ड्रामा किया गया। नजीबाबाद कोटद्वार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष अली शेर द्वारा जानकारी दी गई कि यह व्यक्ति शहर में कई बार देखा गया है। वह मानसिक रूप से पागल है। अचानक से हमारी टैक्सी में बैठ गया और टैक्सी की छत पर चढ़कर नंगा होकर ड्रामा करने लगा। जब उसे उतारा गया तो वह युवक फाटक नंबर तीन के समीप किसी अन्य नीले रंग की कार पर चढ़ गया। जिसमें महिला पुरुष भी बैठे हुए थे। पागल व्यक्ति को देखकर वे दंग रह गए। किसी तरह स्थानीय लोगों ने उस पागल व्यक्ति को वहां से भगाया। आगे जाकर समीपुर गंग नहर चौकी पर भी पागल व्यक्ति द्वारा ड्रामा किया गया। वहां के लोगों ने भी उसे आगे भगा गया। टैक्सी पर चढ़कर 30 मिनट तक ड्रामा किया प्रत्यक्षदर्शियों में अमित कुमार ने बताया कि युवक कुछ देर तक वाहन की छत पर खड़ा रहा और शोर-शराबा करता रहा। इस दौरान युवक ने कुछ लोगों को गाली भी दी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक ने गेट नंबर 3 और समीपुर गंग नहर पर भी इसी तरह की हरकत की। वहीं, इस संबंध में मंडी समिति के समीप रहने वाले अंकित कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई कि पागल व्यक्ति द्वारा कम से कम आधा घंटा हाई वोल्टेज ड्रामा टैक्सी पर चढ़कर किया गया। उस समय वहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा होगए। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ इस संबंध में गंग नहर चौकी प्रभारी एस आई मोहम्मद क़य्यूम अली ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस युवक की पहचान करने का काम करेगी। पहचान के बाद ही आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, युवक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रहा है। हालांकि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी- गंग नहर चौकी प्रभारी एसआई अली
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में किशोरी ने तोड़ा दम:6 घंटे तक बेड पर पड़ी रही लाश, शव अकड़ने पर स्टाफ को मौत का पता चला
    Next Article
    संविदा लाइनमैनों की संख्या घटाने का विरोध:बस्ती में भाजपा नेता ने ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment