Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में किशोरी ने तोड़ा दम:6 घंटे तक बेड पर पड़ी रही लाश, शव अकड़ने पर स्टाफ को मौत का पता चला

    5 hours ago

    1

    0

    हरदोई के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां भर्ती एक 15 वर्षीय अज्ञात किशोरी की मौत के बाद उसका शव लगभग 6 घंटे से अधिक समय तक बेड पर ही पड़ा रहा। ड्यूटी पर तैनात नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टरों को इसकी भनक तक नहीं लगी। किशोरी के शरीर में 'राइगर मोर्टिस' (मृत्यु के बाद शरीर का अकड़ना) शुरू होने पर ही अस्पताल प्रशासन को घटना का पता चला। आशा नगर निवासी राम गोपाल सोमवार शाम करीब 5:30 बजे हरपालपुर से लौट रहे थे। बस स्टैंड के पास उन्हें एक अज्ञात किशोरी बेसुध हालत में मिली। राम गोपाल ने मानवता दिखाते हुए उसे अपनी गाड़ी से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसके बाद किशोरी की निगरानी नहीं की गई। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे जब किसी की नजर किशोरी पर पड़ी, तो उसके हाथ-पैर पूरी तरह अकड़ चुके थे। तत्काल चिकित्सकों को सूचना दी गई, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) के अनुसार, शरीर में ऐसी जकड़न आमतौर पर मौत के कम से कम 6 घंटे बाद ही आती है। हालांकि, कमजोर शरीर में यह समय कुछ कम हो सकता है। इससे स्पष्ट होता है कि किशोरी ने रात में ही दम तोड़ दिया था, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने उसकी निगरानी करना उचित नहीं समझा। इस मामले पर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चंद्र कुमार ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में आई है। उन्होंने बताया कि किशोरी अज्ञात थी और काफी कमजोर थी। राइगर मोर्टिस की प्रक्रिया आमतौर पर मौत के 6 घंटे बाद शुरू होती है। डॉ. कुमार ने कहा कि इस पूरी घटना की गहन जांच कराई जा रही है और ड्यूटी पर मौजूद जिस भी स्टाफ की लापरवाही पाई जाएगी, उसके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी:4 जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया जिला, कंट्रोल रूम से होगी मॉनीटरिंग
    Next Article
    बिजनौर में युवक का नग्न होकर हाई वोल्टेज ड्रामा, VIDEO:चलती हुई टैक्सी पर जा चढ़ा, फिर 30 मिनट तक किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment