Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर, सम्भल, शाहजहांपुर ने जीते बास्केटबॉल, हैंडबाल खिताब:अंतर्जनपदीय पुलिस प्रतियोगिता का बिजनौर में समापन

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर रिजर्व पुलिस लाइन्स में आयोजित बरेली जोन की अंतर्जनपदीय पुलिस हैंडबाल क्लस्टर (महिला/पुरुष) हैंडबाल एवं बास्केटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। 25 फरवरी से शुरू हुई तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुरुष हैंडबाल प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में बिजनौर ने रामपुर को 1-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में शाहजहांपुर ने मुरादाबाद को 2-0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबले में शाहजहांपुर की टीम ने बिजनौर को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला हैंडबाल के फाइनल में शाहजहांपुर और बिजनौर की टीमें आमने-सामने थीं। शाहजहांपुर ने बिजनौर को 1-0 से हराकर खिताब जीता। पुरुष बास्केटबॉल के पहले सेमीफाइनल में सम्भल ने बिजनौर को 16-07 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में पीलीभीत ने शाहजहांपुर को 15-02 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सम्भल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीलीभीत को 24-13 से हराकर चैम्पियनशिप जीती। महिला बास्केटबॉल के फाइनल में बिजनौर और मुरादाबाद की टीमें भिड़ीं। बिजनौर की टीम ने मुरादाबाद को 08-00 से एकतरफा मुकाबले में हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। तीन दिन तक चली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा अध्यक्ष तक पहुंचा नगर आयुक्त विवाद:अलीगढ़ में अज्जू इशहाक पर एफआईआर के बाद मांगे गए साक्ष्य
    Next Article
    प्रतापगढ़ में पूर्व प्रधान के बेटे की मौत:NH-731फोरलेन पर हुआ हादसा, तेज रफ्तार कार से टकराई बाइक, चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment