Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विदेश भेजने नाम पर ठगी के शिकार पहुंचे गोंडा:36 घंटे बाद भी पांचों आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी, कई जिलों से पहुंचे पीड़ित

    2 hours ago

    1

    0

    गोंडा में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से हुए ठगी का सामने आया है। करीब 36 घंटे बीतने के बाद भी आरोपी विवेक समेत पांचों आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपियों में कंपनी के प्रोपराइटर विवेक कुमार, एजेंट जुल्फिकार उर्फ जुम्मन, ऑफिस में काम करने वाली मनीषा, सारिका, आर्यन कुमार राज और दीपक शामिल हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत और गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने चार पुलिस टीमों का गठन किया है। नगर कोतवाली क्षेत्र में मल्टी इंटरनेशनल इमीग्रेशन काउंसलिंग कंपनी खोलकर यह धोखाधड़ी की गई है। ये टीमें बीते 36 घंटे से आरोपियों के अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। मुख्य आरोपी विवेक की अंतिम लोकेशन कोलकाता में मिली है, जिसके लिए गोंडा पुलिस वहां की पुलिस से भी सहयोग ले रही है। हालांकि, अभी तक विवेक समेत पांचों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इस ठगी के शिकार हुए लगभग 200 लोग आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परेशान हैं। वे लगातार पुलिस से संपर्क कर कार्रवाई की जानकारी ले रहे हैं। विवेक और अन्य पांच आरोपियों के खिलाफ 26 फरवरी को गोंडा के देहात कोतवाली में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस धोखाधड़ी के शिकार लखीमपुर खीरी, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, लखनऊ और सीतापुर सहित कई अन्य जिलों के लोग भी गोंडा पहुंच रहे हैं। वे कंपनी का ऑफिस बंद पाकर नगर कोतवाली में पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस द्वारा सभी पीड़ितों से साक्ष्य लेकर के उन्हें भी कार्यवाही का आश्वासन दिया जा रहा है। सवाल इस बात का उठ रहा है कि इतना बड़ा फ्रॉड एक दिन में तो हुआ नहीं बल्कि कई दिनों तक किन लोगों ने फ्रॉड किया।लेकिन आखिर गोंडा पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं हो पाई। नगर कोतवाल ने कहा गिरफ्तारी के लिए कई हमारी टीम लगी हुई है इस फ्राड की जानकारी हमको पहले नहीं थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में शनिवार को बिजली का शटडाउन:15 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती, सुबह 10 बजे से होगा शटडाउन
    Next Article
    अयोध्या के रामायणवेला मंदिर में स्थापित हुआ रामदरबार:आचार्य वेंकटेश भट्ट स्वामी ने कराया अनुष्ठान, जगदगुरु स्वामी वासुदेवाचार्य, चंपत राय रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment