Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ने गुन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी, कहा- 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे

    19 hours ago

    1

    0

    संभल में यादव समुदाय के लोगों ने 'यादव जी की लव स्टोरी' फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने फिल्म की रिलीज रोकने की चेतावनी देते हुए गुन्नौर एसडीएम अवधेश कुमार सिंह को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यादव समाज ने कहा कि आगामी फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर पूरे जनपद और समाज में गहरा असंतोष है। उन्होंने अपनी प्रमुख चिंताएं व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि फिल्म के शीर्षक में 'यादव' शब्द का प्रयोग केवल व्यावसायिक लाभ और सनसनी फैलाने के उद्देश्य से किया गया है। समुदाय का मानना है कि यह समाज की गरिमा को कम करने का प्रयास है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि फिल्म के प्रचार और ट्रेलर से स्पष्ट है कि इसमें यादव समाज को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे नई पीढ़ी के बीच इस वर्ग की छवि धूमिल हो सकती है। प्रदर्शनकारियों ने संभल को एक संवेदनशील जनपद बताते हुए आशंका व्यक्त की कि इस प्रकार के जाति सूचक और विवादास्पद शीर्षक वाली फिल्मों के प्रदर्शन से सामाजिक वैमनस्य बढ़ सकता है। इससे सामाजिक समरसता और शांति व्यवस्था भंग होने की पूरी संभावना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी फिल्म को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन यह किसी समुदाय की भावनाओं को आहत करने या सामाजिक समरसता को चोट पहुंचाने का अधिकार नहीं देती। समुदाय ने एसडीएम से जनपद संभल में इस फिल्म के प्रदर्शन और इसकी प्रचार सामग्री (पोस्टर, होर्डिंग) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निवेदन किया। उन्होंने संबंधित फिल्म निर्माता और निर्देशक को फिल्म के शीर्षक से जाति सूचक शब्द हटाने का निर्देश देने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त, भविष्य में ऐसी किसी भी गतिविधि को अनुमति न देने की अपील की गई, जिससे जिले का माहौल बिगड़ने की संभावना हो। प्रदर्शन में मुख्य रूप से गुन्नौर ब्लॉक प्रमुख आशीष कुमार उर्फ हनी यादव, रजपुरा ब्लॉक प्रमुख गौरव यादव, अरविंद यादव, वीरेश यादव, जीतपाल यादव, संजय यादव, नरेंद्र यादव, ओमवीर यादव, औतारी यादव, केपी यादव, टेकचंद आर्य, पुष्पेंद्र यादव और ओमप्रकाश यादव सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हत्या के दो और आरोपी गिरफ्तार:हाथरस में हुई थी युवक की हत्या, लाठी, सरिया और तमंचे से हमला
    Next Article
    देवरिया के BRD कॉलेज में इंटर फैकल्टी क्रिकेट लीग शुरू:प्राचार्य के निर्देशन में उद्घाटन, पहले दिन दो मैच खेले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment