Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया के BRD कॉलेज में इंटर फैकल्टी क्रिकेट लीग शुरू:प्राचार्य के निर्देशन में उद्घाटन, पहले दिन दो मैच खेले गए

    17 hours ago

    1

    0

    देवरिया के बाबा राघव दास स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इंटर फैकल्टी क्रिकेट लीग का शुभारंभ हो गया है। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में यह लीग शुरू हुई। कार्यकारी प्राचार्य एवं वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. हरि शंकर गोविंद राव ने बाबा राघवदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. अभिनव सिंह ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकगण भी मौजूद रहे। उद्घाटन के बाद क्रीड़ांगन में पहला लीग मैच विज्ञान संकाय और कला संकाय के बीच सुबह 9 बजे खेला गया। कला संकाय के कप्तान निखिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनकी टीम निर्धारित 12 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जवाब में, विज्ञान संकाय के कप्तान साहिद की टीम ने 7.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की। कला संकाय की ओर से अर्जुन ने सर्वाधिक 19 रन बनाए, जबकि विज्ञान संकाय के हर्ष श्रीवास्तव ने 23 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में कला संकाय के सोनू ने दो विकेट लिए। विज्ञान संकाय के निकेश यादव ने हैट्रिक सहित चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। दूसरा लीग मैच कृषि संकाय और बी.एड. संकाय के बीच खेला गया। कृषि संकाय के कप्तान आशुतोष कुमार सिंह ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना। बी.एड. संकाय की टीम 11.3 ओवर में 105 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसमें चंदन ने सर्वाधिक 42 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कृषि संकाय की ओर से गौतम ने शानदार 72 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। गेंदबाजी में अमर ने चार विकेट लिए। मैच के अंपायर शुभम और विनोद रहे, जबकि डॉ. हेमंत दुबे और डॉ. सौरभ शुक्ला ने स्कोरर की भूमिका निभाई। मीडिया प्रभारी डॉ. धीरज कुमार वर्मा ने बताया कि दूसरे दिन, 20 फरवरी 2026 को सुबह 8 बजे बी.एड. संकाय बनाम विज्ञान संकाय तथा कृषि संकाय बनाम कला संकाय के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी ब्लॉक प्रमुख ने गुन्नौर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा:धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी, कहा- 'यादव-जी की लव स्टोरी' फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे
    Next Article
    कन्नौज में मंदिर निर्माण की खुदाई में मिला प्राचीन कुआं:सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर में 7 कुओं की मौजूदगी का पुजारी ने किया दावा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment