Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले हमबिस्तर होने का आरोप:महोबा की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    महोबा में पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। दीपाली का दावा है कि जिला उपाध्यक्ष पद के बदले उन पर हमबिस्तर होने का अनैतिक दबाव बनाया गया। वहीं, जिला अध्यक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे छवि धूमिल करने की साजिश बताया है। महोबा में भारतीय जनता पार्टी के भीतर मची रार अब सड़कों और सोशल मीडिया पर खुलकर सामने आ गई है। नई जिला कार्यकारिणी के गठन के बाद से ही पार्टी में असंतोष की सुगबुगाहट थी, लेकिन पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी के फेसबुक लाइव के बाद यह मामला बड़ा सियासी मुद्दा बन गया है। दीपाली तिवारी ने सीधे तौर पर जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर पद के बदले अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने जिला उपाध्यक्ष पद के लिए बात की, तो जिला अध्यक्ष ने उनके सामने ऐसी शर्त रखी, जिसे सुनकर वह हैरान रह गईं। आरोप है कि जिला अध्यक्ष ने उन्हें दिल्ली और लखनऊ साथ चलने का प्रस्ताव दिया और बात न मानने पर पद से हटाने या पार्टी से बाहर करने की धमकी दी। दीपाली ने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के दो अन्य पदाधिकारी—जिला महामंत्री और जिला उपाध्यक्ष—भी उन पर जिला अध्यक्ष की बात मानने का दबाव बना रहे थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि वह वर्षों से पार्टी के लिए समर्पित थीं, लेकिन जब उनके पति को दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी गई, तब उनका सब्र टूट गया और उन्हें फेसबुक लाइव के जरिए अपनी बात सार्वजनिक करनी पड़ी। वहीं, जिला अध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है और यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है। उन्होंने आरोपों की निंदा करते हुए उनका खंडन किया है। दीपाली तिवारी पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे चुकी हैं, लेकिन उनके आरोपों ने महोबा की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। जहां भाजपा के भीतर अंतर्कलह बढ़ती नजर आ रही है, वहीं विपक्ष को भी इसे मुद्दा बनाने का मौका मिल गया है। अब देखना होगा कि पार्टी हाईकमान इस मामले में क्या रुख अपनाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में कार्रवाई न करने पर SHO लाइन हाजिर:पुलिस महकमे में फेरबदल, 8 अधिकारियों के तबादले, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का लक्ष्य
    Next Article
    बीसलपुर सीट पर भाजपा की पहली पसंद नितिन पाठक:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार दिव्या गंगवार, बसपा से मन्नालाल कश्यप; विधायक का क्या हुआ जानिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment