Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीसलपुर सीट पर भाजपा की पहली पसंद नितिन पाठक:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार दिव्या गंगवार, बसपा से मन्नालाल कश्यप; विधायक का क्या हुआ जानिए

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत जिले की बीसलपुर विधानसभा सीट पर हुए भास्कर सर्वे में मौजूदा भाजपा विधायक विवेक वर्मा को जनता ने नापसंद किया है। सर्वे के अनुसार, 63% जनता का मानना है कि उन्हें आगामी चुनाव में टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में नितिन पाठक को पहली पसंद बताया गया है, जबकि समाजवादी पार्टी में दिव्या गंगवार सबसे पसंदीदा उम्मीदवार हैं। पार्टी के रूप में, बीसलपुर में भाजपा को सबसे अधिक पसंद किया गया है। समाजवादी पार्टी दूसरे स्थान पर है, जबकि बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही। भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में नितिन पाठक को 53% लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया है। मौजूदा विधायक विवेक कुमार वर्मा को 34% लोगों ने पसंद किया है, जबकि रत्नेश गंगवार को 7% लोगों ने पसंद किए हैं। संजीव प्रताप सिंह को 3% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी की ओर से दिव्या गंगवार को 75% लोगों ने सबसे पसंदीदा उम्मीदवार चुना है। मीनाक्षी गंगवार को 9% और सुरेंद्र गंगवार को 2% लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी में मुन्नालाल कश्यप को 42% लोगों ने पहली पसंद बताया है। हालांकि, 58% मतदाताओं ने किसी अन्य उम्मीदवार अपना पसंदीदा माना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले हमबिस्तर होने का आरोप:महोबा की पूर्व जिला मंत्री दीपाली तिवारी ने लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    उन्नाव में भीषण गर्मी, जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़:42℃ तापमान से जनजीवन प्रभावित, इमरजेंसी वार्ड में भी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment