Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी नेता का बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना:मऊ में 15 साल पुराने विद्यालय को जर्जर घोषित करने पर जांच के आदेश

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जनपद में विद्यालय निर्माण से जुड़े एक मामले को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री दिनेश राय गुरुवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने परदहां ब्लॉक के खंडेराय ग्राम सभा में एक कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। राय ने आरोप लगाया कि वर्ष 2007-08 में बने इस विद्यालय को मात्र 15 साल में ही क्षतिग्रस्त घोषित कर ध्वस्त करने की अनुमति दे दी गई। उनका दावा है कि निर्माण कार्य शुरू से ही जर्जर था और छात्र कभी इसमें बैठ नहीं पाए। दिनेश राय के अनुसार, वह सितंबर-अक्टूबर से इस मामले की जांच की मांग कर रहे थे। हालांकि, निर्माण से जुड़े अधिकारी अजीत कुमार द्वारा लगातार टालमटोल की जा रही थी, जिसके कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा। इस पूरे मामले पर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि परदहां ब्लॉक में कार्यरत एक अध्यापक कृष्णकांत राय से संबंधित विद्यालय के निर्माण की जांच की मांग की गई है। इसके लिए एक जांच अधिकारी नामित कर दिया गया है। संतोष उपाध्याय ने आश्वासन दिया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो चाकू से पेट फाड़ा:बहराइच में महिला बोली- बहुत दर्द हो रहा था, अंतड़ियां भी बाहर आईं
    Next Article
    सरोजनी नगर में नाला उफनाया, दुकानों के सामने भरा:दुकानदारों की बिक्री बंद, किसी भी दुकान में पैदल नहीं जा सकता ग्राहक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment