Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो चाकू से पेट फाड़ा:बहराइच में महिला बोली- बहुत दर्द हो रहा था, अंतड़ियां भी बाहर आईं

    4 hours ago

    1

    0

    बहराइच में एक प्रेग्नेंट महिला प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं कर पाई, तो उसने खुद ही ब्लेड से अपना पेट फाड़ डाला। इससे उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गईं। बाद में दर्द की वजह से महिला चीखने-चिल्लाने लगी, तो पड़ोसी मौके पर पहुंचे। देखा तो महिला खून से लथपथ तड़प रही थी। लोग उसे एंबुलेंस से फखरपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां महिला की नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, हालत गंभीर होने की वजह से महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर लखनऊ भेजा गया है। मामला बौंडी थाना क्षेत्र का है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला नंदवल गांव में ननकई (35) रहती है। उसके पति की बीमारी के चलते 6 महीने पहले मौत हो गई थी। तभी से वह घर पर अकेली रहती है। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे ननकई को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वह दर्द की वजह से चीखने-चिल्लाने लगी। इसके बाद हाथ-पैर पटकने लगी। इसके बाद भी जब ननकई दर्द बर्दाश्त कर पाई, तो किचन में रखा सब्जी काटने वाला चाकू उठा लिया। इसी चाकू से ननकई ने अपना पेट काट डाला। पेट कटते ही वहां खून फैल गया। साथ ही ननकई का दर्द और ज्यादा बढ़ गया। जब ननकई के चीखने-चिल्लाने की आवाज आसपास के लोगों ने सुनी, तो भागकर उसके घर पहुंचे। पेट पर हुआ गहरा घाव पड़ोसियों ने बताया कि ननकई ने पेट पर चाकू से गहरा घाव कर लिया था। उसकी अंतड़ियां तक बाहर आ गई थीं। लेकिन, घर पर उसकी डिलीवरी नहीं हो पाई। इसके बाद हम लोग उसे एंबुलेंस से सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने आनन-फानन में ननकई की नॉर्मल डिलीवरी कराई। उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। ननकई बोली- दर्द बहुत तेज हो रहा था, इसलिए चाकू मारा अस्पताल में ननकई ने बताया- पेट में बच्चा था, इसलिए मुझे बहुत तेज दर्द हो रहा था। दर्द से छुटकारा पाने के लिए मैंने चाकू से अपना पेट फाड़ लिया। इतना कहने के बाद वह बेहोश हो गई। वहीं, डिलीवरी के बाद सीएचसी में ननकई के कटे हुए पेट का इलाज नहीं हो सका। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मां के साथ लखनऊ भेजी गई जिला अस्पताल के स्टाफ के अनुसार, दोपहर 3:20 बजे ननकई को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इस पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस में महिला के साथ उसकी मां नीता भी साथ लखनऊ गई हैं। जिला अस्पताल के सीएमएस एनएन त्रिपाठी ने बताया- रेतीली चाकू से महिला ने पेट पर गहरा घाव किया है। 3:20 बजे वो अस्पताल लाई गई। उसकी अंतड़ियां बाहर आ गई थीं। यहां से गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें कार नहर में गिरी, कारोबारी, पत्नी और बेटे की मौत:औरेया में रात भर गाड़ी पड़ी रही, सुबह टायर दिखा, शादी फंक्शन से लौट रहे थे औरैया में बेकाबू कार 20 फीट गहरी नहर में गिर गई। हादसे में कारोबारी, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। कारोबारी रिश्तेदार की बेटी के शादी के फंक्शन में परिवार के साथ इटावा से औरैया आए थे। बुधवार देर रात कार से घर लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। रातभर परिवार गाड़ी समेत नहर में पड़ा रहा। आसपास के लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह 7 बजे राहगीरों ने नहर में कार का टायर देखा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा विधायक बोले- ब्राह्मणों ने कसम खाई, सत्ता से उखाड़ेंगे:डिप्टी CM ने शिखा पूजी, खिंचवाने वाला कौन था? मंत्री पर भड़के स्पीकर
    Next Article
    बीजेपी नेता का बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना:मऊ में 15 साल पुराने विद्यालय को जर्जर घोषित करने पर जांच के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment