Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरोजनी नगर में नाला उफनाया, दुकानों के सामने भरा:दुकानदारों की बिक्री बंद, किसी भी दुकान में पैदल नहीं जा सकता ग्राहक

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के सरोजनीनगर द्वितीय वार्ड में नगर निगम जोन-5 की कथित लापरवाही के कारण स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर रोड स्थित बाग नंबर-3, एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे के पास नाला उफन गया है, जिससे दुकानों के सामने गंदे नाले का पानी भर गया है। इस स्थिति के कारण पूरा क्षेत्र बदबू और गंदगी से त्रस्त है। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और दुकानों के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और व्यापारिक नुकसान हो रहा है। 3 तस्वीरें देखिए… नाले के कई ढक्कन गायब स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले एक वर्ष में कई बार नाला सफाई के नाम पर बजट खर्च किया गया, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई सुधार नहीं हुआ। नाले की नियमित सफाई न होने को इस समस्या का मुख्य कारण बताया जा रहा है। दुकानदारों ने बताया कि नाले के कई ढक्कन गायब हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। उनका आरोप है कि संबंधित अधिकारी इस गंभीर समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जिससे गंदे पानी की बदबू और मच्छरों के प्रकोप से दुकानदार बीमार पड़ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर निगम प्रशासन से तत्काल नाले की सफाई, ढक्कनों की मरम्मत और इस समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है, ताकि दुकानदारों और राहगीरों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी नेता का बेसिक शिक्षा कार्यालय पर धरना:मऊ में 15 साल पुराने विद्यालय को जर्जर घोषित करने पर जांच के आदेश
    Next Article
    मेरठ की स्टूति प्रजापति ने अंतर-महाविद्यालय कराटे में जीता स्वर्ण:अब भारत अंतर विश्वविद्यालय कराटे प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिनिधित्व

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment