Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे का विरोध किया:कासगंज में कार्ड जलाए, होटलों की चेकिंग की गई

    1 hour ago

    1

    0

    कासगंज में बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रभु पार्क में वेलेंटाइन कार्ड जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। इसके बाद शहर के विभिन्न होटलों और कैफे में चेकिंग अभियान चलाया गया। यह प्रदर्शन बजरंग दल प्रांत के निर्देश पर जिला संयोजक गोविंद महेरे, विनोद कुशवाह और नगर संयोजक सतेंद्र के नेतृत्व में हुआ। कार्यकर्ताओं ने शहर के होटल, नदरई झाल के पुल, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, नदरई गेट, गंदा नाला और रेलवे रोड सहित कई स्थानों पर स्थित होटलों और रेस्टोरेंट की जांच की। इस दौरान तीन से चार जोड़ों को हिदायत देकर घर भेज दिया गया। विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि बजरंग दल भावनात्मक प्रेम के खिलाफ नहीं है। उनका विरोध समाज में प्यार के नाम पर फैल रही अश्लीलता और 'लव जिहाद' के खिलाफ है। वशिष्ठ ने आरोप लगाया कि 'लव जिहाद' के माध्यम से हिंदू लड़कियों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है और उन्हें निशाना बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि वे भारतीय संस्कृति की पवित्रता को खराब करने वालों के विरोध में केवल 14 फरवरी को ही नहीं, बल्कि साल के 365 दिन तत्पर रहेंगे। विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से सत्येंद्र सिंह, प्रमोद साहू, नवीन सक्सेना, संजय गॉड, भविष्य महेश्वरी, आकाश कुशवाह, संजीव वार्ष्णेय, संस्कार बिड़ला, विशाल ठाकुर, रोहित चौहान, अर्जुन, देव, प्रिंस सिंह, शौर्य, गौरव यादव, जीतू कुशवाह, छोटू महेरे और लखन चौहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एडीजी ज्योति नारायण ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा:महोबा में त्योहारों के मद्देनजर, मां बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण
    Next Article
    आजमगढ़ में एक्सीडेंट में युवक की मौत:रोड पार कर रहा था,ट्रक ने मारी टक्कर, चप्पल से हुई शव की पहचान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment