Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एडीजी ज्योति नारायण ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा:महोबा में त्योहारों के मद्देनजर, मां बड़ी चण्डिका धाम का निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    महोबा में आगामी त्योहारों, विशेषकर महाशिवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रयागराज जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) ज्योति नारायण ने आज महोबा का दौरा कर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने ऐतिहासिक माँ बड़ी चण्डिका धाम का भी निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के संबंध में कड़े निर्देश दिए। एडीजी ज्योति नारायण ने पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्हें सुसज्जित गार्द द्वारा सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने आगामी त्योहारों की संवेदनशीलता को देखते हुए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में चित्रकूट धाम परिक्षेत्र के डीआईजी राजेश एस. और जिले के एसपी प्रबल प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी महाशिवरात्रि, होली और सूर्य महोत्सव को केंद्र में रखकर कानून-व्यवस्था पर गहन मंथन किया गया। एडीजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अपराध नियंत्रण, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण और वांछित अपराधियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और रात्रि पेट्रोलिंग को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखने की हिदायत दी गई, ताकि किसी भी भ्रामक सूचना से माहौल न बिगड़े। एडीजी ने कहा कि सड़कों पर पुलिस की प्रभावी उपस्थिति होनी चाहिए, जिससे आम जनता में सुरक्षा का भाव पैदा हो सके। समीक्षा बैठक के बाद एडीजी का काफिला ऐतिहासिक शक्तिपीठ माँ बड़ी चण्डिका धाम पहुंचा। महाशिवरात्रि पर यहां जुटने वाली भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्गों का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग और भीड़-नियंत्रण की योजनाओं को अंतिम रूप दिया। इस दौरान एडीजी ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया और मंदिर के पुजारियों से इसके ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा की। निरीक्षण के समय अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुरक्षा के बीच ऐसा समन्वय स्थापित किया जाए, जिससे आगामी सभी पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में ट्रेन से कटने से युवक की मौत:पटरी पार करते समय चपेट में आया, मौके पर ही दम तोड़ा
    Next Article
    बजरंग दल ने वेलेंटाइन डे का विरोध किया:कासगंज में कार्ड जलाए, होटलों की चेकिंग की गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment