Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट पर भाजपा नेता बोले- सभी वर्गों का ध्यान रखा:गाजियाबाद में विकास और भी तेजी से बढ़ेगा, आज बेहतर स्थिति में

    11 hours ago

    1

    0

    यूपी के बजट को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बजट में सभी वर्गो का ध्यान रखा गया है। यह महिलाओं की सुरक्षा, विकास और रोजगार पर आधारित है। पूर्व के बजट को देखते इसे और भी बढ़ाया गया है। आम लोगों ने भी सरकार के इस बजट को सराहनीय बताया है। सरकार ने सभी वर्गों का ध्यान रखा हीरा सिंह बिष्ट ने बताया कि यह बजट अच्छा है। सरकार ने शिक्षा और चिकित्सा और सुरक्षा का ध्यान रखा है। इसमें लड़कियों का भी ध्यान रखा गया है। पिछली साल की तुलना में यह काफी अच्छा है। निर्माण कार्यों के लिए भी काफी घोषणाएं हैं। ट्रामा सेंटर से भी चिकित्सा को मजबूती मिलेगी। महिलाओं का ध्यान रखा गया हरिकांत शर्मा ने कहा कि आज यह योगी सरकार का 10 वां बजट है। हमारी जरूरी चीजों को ध्यान में रखा गया है। इसमें महिलाओं का खासा ध्यान रखा गया है। सबसे बड़ी बात है कि इस बजट में चिकित्सा और शिक्षा का का भी ध्यान रखा गया है। गाजियाबाद दूसरे जिलों से बहुत विकसित है। इसमें आज मेट्रो ट्रेन संचालित हो रही हैं। हमारे फ्लाईओवर का सर्वे हो चुका मोहम्मद अब्बास ने कहा कि मेरा इंग्राम कॉलेज कट पर हमारा गाजियाबाद बनने से पहले चाय की दुकान है। मैं तीसरी पीढ़ी में यहीं से अपना परिवार चला रहा हूं। हमारी रोड पर सामने फ्लाईओवर का सर्वे हो चुका है। बजट मिलने के बाद यहां और भी विकास होगा। सबसे बड़ी बात है महिलाओं का ध्यान रखा गया है। रोजगार पर केंद्रीत है बजट भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा यूपी का यह बजट आधारभूत संरचना, औद्योगिक निवेश, कृषि सुदृढ़ीकरण, महिला सशक्तिकरण और युवा रोजगार पर केंद्रित है। एक्सप्रेस-वे, मेट्रो विस्तार, डिफेंस कॉरिडोर तथा स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के प्रावधान प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में अग्रसर करेंगे। किसानों के लिए सिंचाई, एमएसपी और कृषि यंत्रीकरण, युवाओं के लिए कौशल विकास व स्टार्टअप प्रोत्साहन तथा स्वास्थ्य-शिक्षा क्षेत्र में बढ़ा आवंटन स्वागतयोग्य है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए इसे समावेशी विकास का सशक्त बजट बताया। सामाजिक, सुरक्षा पर आधारित भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बजट पर कहा समग्र प्रगति का सशक्त खाका बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट ग्रामीण उन्नयन, शहरी आधारभूत ढांचे, निवेश प्रोत्साहन और सामाजिक सुरक्षा के संतुलित समावेश के साथ प्रदेश को नई आर्थिक ऊंचाइयों की ओर ले जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्यमिता और डिजिटल विस्तार पर विशेष बल सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चाइनीज मांझे से मौतों पर लखनऊ हाईकोर्ट सख्त:राज्य सरकार को घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नियम बनाने का निर्देश
    Next Article
    आगरा की महिलाओं ने की यूपी बजट की तारीफ:मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, शिक्षक संघ ने उठाए सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment