Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता की डांट से नाराज किशोरी ने की आत्महत्या:मोबाइल पर बात करने पर टोका था, कमरे में जाकर जहर पी लिया

    1 hour ago

    1

    0

    संभल जिले में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। बुधवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन करने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना चंदौसी तहसील के बहजोई कोतवाली क्षेत्र के बहापुर पट्टी गांव की है। बुधवार रात करीब 9 बजे पिता की डांट के बाद 15 वर्षीय किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से उसे बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक किशोरी की पहचान विजेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री रजनी के रूप में हुई है। अस्पताल से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किशोरी मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसी बात पर पिता ने उसे डांट दिया था, जिससे वह नाराज हो गई। इसके बाद वह घर के एक कमरे में गई और कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर वह जमीन पर गिर गई, जिसकी चीख सुनकर परिजन दौड़ पड़े। थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि किशोरी ने कीटनाशक पदार्थ का सेवन किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। बहापुर पट्टी पुलिस चौकी को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल, पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में एक लाख का इनामी अमजद ढेर:कार्बाइन और पिस्टल से चलाईं गोलियां; SP देहात-सीओ और 2 एसओ के बुलेटप्रूफ में लगी
    Next Article
    महिला शॉल में छुपाकर ले गई 65 लाख के गहने…VIDEO:झांसी में पति ने ज्वेलर की तिजौरी से चुराकर दिए, CCTV से पकड़े गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment