Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा की महिलाओं ने की यूपी बजट की तारीफ:मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी, शिक्षक संघ ने उठाए सवाल

    14 hours ago

    1

    0

    चुनावी साल में पेश किए गए यूपी सरकार के बजट में महिलाओं और छात्राओं पर खास फोकस को लेकर आगरा की महिलाओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। वहीं दूसरी ओर शिक्षक संघ ने बजट को लेकर नाराजगी जताई है। मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी आगरा की महिलाओं ने बजट में की गई घोषणाओं का स्वागत किया है। मोनिका अग्रवाल ने कहा कि छात्राओं को स्कूटी देना उन्हें शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करने जैसा है। इससे बेटियां बिना परेशानी के कॉलेज जा सकेंगी और परिवारों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट सेंटर को भी सराहनीय पहल बताया। उनका कहना है कि आज के समय में सिर्फ डिग्री काफी नहीं, बल्कि हुनर जरूरी है और ऐसे केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेंगे। डॉ. रेणुका डंग ने रानी लक्ष्मीबाई योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मेधावी छात्राओं को स्कूटी देना उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि जैसे छोटे इनाम से बच्चे खुश हो जाते हैं, वैसे ही स्कूटी जैसी बड़ी सुविधा उन्हें और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेगी। बजट में रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत 400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही महिलाओं के लिए विशेष स्किल डेवलपमेंट सेंटर और डेडिकेटेड जॉब प्लेसमेंट सेंटर खोलने की घोषणा की गई है। सुरक्षा के लिए सेफ सिटी परियोजना, सीसीटीवी नेटवर्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड को मजबूत करने की बात कही गई है। विधवा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने के संकेत भी दिए गए हैं। स्कूलों में अनुदेशकों का मानदेय 9 हजार से बढ़ाकर करीब 17 हजार रुपये करने की तैयारी है। शिक्षक संघ ने उठाए सवाल वहीं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन मंत्री बृजेश दीक्षित ने बजट पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार ने डिजिटल शिक्षा और स्कूलों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया है, लेकिन शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर स्पष्ट घोषणा नहीं की। उन्होंने पुरानी पेंशन योजना (OPS) पर बजट में कोई घोषणा न होने को निराशाजनक बताया। उनका कहना है कि बिना नई शिक्षक भर्ती के स्मार्ट क्लास का विस्तार अधूरा रहेगा। साथ ही शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के मानदेय पर ठोस निर्णय न होने पर भी सवाल उठाए। बृजेश दीक्षित ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए शिक्षक कल्याण को प्राथमिकता देना जरूरी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट पर भाजपा नेता बोले- सभी वर्गों का ध्यान रखा:गाजियाबाद में विकास और भी तेजी से बढ़ेगा, आज बेहतर स्थिति में
    Next Article
    व्यापारी बोले-बिजनेस कम्यूनिटी को डायरेक्ट लाभ नहीं दिया:हर वर्ग का ध्यान रखा, लखनऊ में बजट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment