Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रातें सर्द, दिन में पारा करा रहा गर्मी का एहसास:कानपुर में सुबह ठंडी हवा चल रही, सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

    1 hour ago

    1

    0

    पिछले कई दिनों से शहर के मौसम का मिजाज दिन और रात के साथ दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। शाम ढलते ही ठंडक अपना असर दिखाने लगती है। सर्द हवाओं के चलने से मौसम में गलन बढ़ जाती है और रात से लेकर सुबह तक लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं। सुबह-सुबह ठंडी हवाओं के कारण लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। सीएसए की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच ढाई गुने से अधिक का अंतर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। दोपहर की धूप करा रही गर्मी का एहसास दूसरी ओर, जैसे-जैसे सूरज आसमान में चढ़ता है, मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाता है। दोपहर में निकल रही तेज धूप गर्मी का एहसास कराती है। धूप में खड़े होने पर ऐसा लगता है मानो सर्दी ने अचानक विदाई ले ली हो। हालांकि, धूप के बीच-बीच में चलती सर्द हवाएं यह याद दिलाती रहती हैं कि मौसम अभी पूरी तरह गर्म नहीं हुआ है। दिन में लोग हल्के कपड़ों में दिखते हैं, तो शाम होते ही फिर से जैकेट और स्वेटर निकल आते हैं। अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा। सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज बढ़े मौसम के इस उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में ठंड के कारण सर्दी-जुकाम और बुखार की शिकायतें बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और दिन-रात के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत है। इस समय जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। तेज धूप निकलेगी, हवाएं भी तेज चलेंगी मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटों में कानपुर मंडल में तेज धूप निकलने की संभावना है। गुरुवार से हवाओं की गति भी बढ़ेगी। दिन व रात के तापमान सामान्य के उपर बने रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसान खेतों मैं नमी बनाए रखें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ टुडे, 12 फरवरी - आपके काम की खबर:ITI अलीगंज में दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला, भाकियू का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
    Next Article
    चाइना मार्केट में बेच रहे थे एप्पल का नकली सामान:गोरखपुर पुलिस ने छापा मारा, कैमरा, चार्जिंग केबल और अन्य सामान बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment