Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP कार्यकर्ताओं को मिलेगा AI और सोशल-मीडिया का प्रशिक्षण:भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण पर जोर

    1 hour ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में मंडल प्रशिक्षण वर्गों को लेकर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने की। इसमें 7 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल तक चलने वाले प्रशिक्षण वर्गों की प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और वैचारिक गहराई बनाए रखने के लिए अनुशासन जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए रात्रि विश्राम अनिवार्य होगा। साथ ही मंडल प्रशिक्षण वर्ग प्रमुखों को निर्देश दिए गए कि वे कार्यक्रम से पहले कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत संपर्क कर उन्हें आमंत्रित करें। 7 सत्रों में होगा प्रशिक्षण दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग को सात सत्रों में विभाजित किया गया है। इन सत्रों में भाजपा का इतिहास, संगठन की कार्यपद्धति, बूथ प्रबंधन, केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं, संगठन विस्तार, सोशल मीडिया व आईटी का उपयोग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों पर चर्चा होगी। मॉनिटरिंग टीम बनाई गई प्रशिक्षण वर्गों के सुचारू संचालन के लिए मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। इसमें पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, वीरेंद्र तिवारी, ऋषभ शुक्ला, पवन पाण्डेय, अर्सी सुल्तान , अमित प्रजापति और रामू चंदेल शामिल हैं, जो विभिन्न मंडलों में जाकर प्रशिक्षण की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। प्रकाश पाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक और संगठनात्मक निर्माण की पाठशाला है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सड़क हादसे में एलएलबी छात्र की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कुचलकर हुआ फरार
    Next Article
    कानपुर सेंट्रल पर संदिग्ध हालत में मिली लड़की:RPF ने रेस्क्यू कर परिजनों और एमपी पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment