Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में एलएलबी छात्र की मौत:तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कुचलकर हुआ फरार

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ के बीबीडी इलाके में तेज रफ्तार कार ने एलएलबी के छात्र को टक्कर मार दी। छात्र कॉलेज से घर की तरफ जा रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस में पंचनामा भर के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्ली पश्चिम पीजीआई निवासी आर्यन सिंह (23) पुत्र संदीप सिंह रामस्वरूप में एलएलबी थर्ड ईयर का छात्र था। सोमवार को वह कॉलेज किसी काम से आया था। वहां से करीब 4 बजे घर जा रहा था। तभी गोयल इंस्टिट्यूट के पास तेज रफ्तार टाटा नेक्सोन कार ने छात्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर वहीं गिर गया। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद युवती ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एंबुलेंस से इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। एक घंटे तड़पता रहा छात्र परिजनों ने बताया घटना के बाद किसी युवती ने पुलिस और परिवार को जानकारी दी थी। करीब 1 घंटे तक छात्र वहां पड़ा तड़पता रहा। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची। जब तक वह अस्पताल पहुंचा तब तक देर हो चुकी थी। ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने 50 हजार का इनामी अपराधी पकड़ा:चंदौली में गौवंश तस्करी गिरोह का सरगना गिरफ्तार
    Next Article
    BJP कार्यकर्ताओं को मिलेगा AI और सोशल-मीडिया का प्रशिक्षण:भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में बैठक, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment