Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने चुनाव पर्यवेक्षक बदले, विजय बहादुर पाठक बने:पहले ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा को बनाया गया था मुरादाबाद का प्रभारी

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक दृष्टी से मुरादाबाद के पर्यवेक्षक बनाए गए ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा को अचानक बदल दिया है। उनके स्थान पर अब प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक को मुरादाबाद का प्रवेक्षक बनाकर भेजा गया है। विजय बहादुर पाठक आज मुरादाबाद सर्किट हाउस में भाजपा पदाधिकारियों से मिलेंगे। यूपी भाजपा में लंबे अंतराल के बाद जिला और महानगर कमेटियों का गठन होने जा रहा है। अभी तक 2019 वाली टीमें ही कार्यवाहक के तौर पर काम करती चली आ रही थीं। जबकि इनका कार्यकाल 2022 में ही पूरा हो चुका था। 2022 में महानगर और जिलाध्यक्ष तो बदले, लेकिन नई टीमों का गठन नहीं हुआ। ऐसे में वे जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पुरानी टीमों के सहारे ही अपना कार्यकाल पूरा करके चले गए। 2025 में फिर से नए जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष आए लेकिन टीमें फिर भी वही पुरानी रहीं। लेकिन अब भाजपा संगठन ने तय किया है कि जिला और महानगर में नई टीमें गठित की जाएंगी। इसके लिए जिला और महानगर अध्यक्षों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिला और महानगर की टीमों के गठन की प्रक्रिया की निगरानी के लिए पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पहले ब्रज प्रांत के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा मुरादाबाद के पर्यवेक्ष्रक बनाए गए थे। लेकिन पार्टी ने अचानक उन्हें बदल दिया है। उनके स्थान पर भाजपा ने प्रदेश उपाध्यष्क्ष और एमएलसी विजय बहादुर पाठक को अब मुरादाबाद का पर्यवेक्षक बनाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बटुक बोले, हमें अपने गुरु पर पूरा भरोसा:काशी में शंकराचार्य के मठ में रहने वाले बटुकाें ने कहा, हमारे शंकराचार्य को फंसाने की बड़ी साजिश
    Next Article
    देहरादून-दिल्ली NH पर भड़काऊ लिखने वालों पर FIR:26 फरवरी को गंगोह की महापंचायत में शामिल हुए, हिंदू युवती को मुस्लिम युवक ले गया भगाकर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment