Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने उठाए राहुल की 2018 कैलाश यात्रा पर सवाल:निशिकांत बोले- राहुल बताएं, किन दो चीनी मंत्रियों से मिले, 200 लोगों को क्यों भेजा

    17 hours ago

    1

    0

    BJP सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की 2018 कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर सवाल उठाए हैं। दुबे ने पूछा कि जब किसी भारतीय सांसद को कैलाश मानसरोवर जाने की अनुमति नहीं मिलती, तो कांग्रेस नेता को यह अनुमति कैसे मिली। दुबे ने राहुल की दो चीनी मंत्रियों से मुलाकात का विवरण मांगा है। साथ ही 2008 में कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के बीच हुए समझौते के तहत चीन भेजे गए 200 लोगों की जानकारी भी मांगी है। पहले देखिए 2018 में राहुल की कैलाश यात्रा की तस्वीरें… BJP सांसद के 5 सवाल दुबे ने 2019 की बैठक का जिक्र किया बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने 2019 में भुवनेश्वर में हुई टाउनहॉल बैठक में राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया। राहुल ने दो चीनी मंत्रियों से ‘रोजगार पैदा करने’ को लेकर मुलाकात की बात कही थी। दुबे ने कहा कि राहुल गांधी का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि विदेश मंत्रालय ने जून 2018 में कहा था कि उसे तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र की यात्रा के लिए राहुल गांधी की ओर से कोई औपचारिक अनुरोध नहीं मिला था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, यह अनुरोध न तो सरकार की ओर से आयोजित यात्रा के रास्ते आया था और न ही निजी यात्रा के रास्ते। 2008 वाला समझौता क्या है 7 अगस्त 2008 को कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (CPC) के बीच एक MoU हुआ था - पार्टी-टू-पार्टी एक्सचेंज के लिए। उस समय कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और चीन की तरफ से वांग जियारुई ने साइन किया था। BJP का आरोप है - इस समझौते के तहत कांग्रेस के लोगों को चीन भेजा गया। कांग्रेस कहती रही है - ये सामान्य पार्टी एक्सचेंज था, इसमें कोई सीक्रेट नहीं है। दुबे ने मांग की ट्रांसपेरेंसी रखी जाए दुबे ने कहा कि भारत और चीन के संबंधों में रणनीतिक, कूटनीतिक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील पहलू शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रमुख भारतीय राजनीतिक नेताओं और चीनी सरकार के प्रतिनिधियों के बीच किसी भी बातचीत की सार्वजनिक जांच जरूरी है। BJP सांसद ने कहा कि देश को इन सवालों के स्पष्ट जवाब मिलने चाहिए। उन्होंने कहा, “विदेशी सरकारों के साथ बातचीत में पारदर्शिता राजनीतिक मुद्दा नहीं है। यह जवाबदेही और राष्ट्रीय हित का मामला है।” ----------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल बोले-पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें: उसके बाद किसी जवान के सामने खड़े नहीं हो पाएंगे; 8 दिन में छठी बार चुनौती राहुल गांधी ने PM मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है। राहुल गांधी ने X पर लिखा है कि जवानों के चेहरों ने सब बता दिया, आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती, मुझसे बहस करें, उसके बाद एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। पिछले 8 दिन में यह छठी बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दक्षिणी महासागर के भारतीय इलाके में ऑक्सीजन लेवल बढ़ा:30 साल से बदलाव हो रहा, समुद्री वनस्पतियों और जीवों के लिए फायदेमंद
    Next Article
    ममता के कोलकाता वाले घर पहुंची दिल्ली पुलिस, नोटिस दिया:पूर्व CM आरोपी नहीं, पीड़ित हैं; मामला 13 साल पुराने योजना भवन हंगामे से जुड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment