Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दक्षिणी महासागर के भारतीय इलाके में ऑक्सीजन लेवल बढ़ा:30 साल से बदलाव हो रहा, समुद्री वनस्पतियों और जीवों के लिए फायदेमंद

    11 hours ago

    1

    0

    दुनिया के महासागरों में ग्लोबल वार्मिंग से ऑक्सीजन घट रही है, लेकिन दक्षिणी महासागर के भारतीय क्षेत्रों में नया बदलाव मिला है, जो कि अच्छा संकेत है। गोवा के राष्ट्रीय ध्रुवीय एवं महासागर अनुसंधान केंद्र (एनसीपीओआर) के अध्ययन के मुताबिक, 1993 से 2025 के बीच यहां पानी में घुली ऑक्सीजन बढ़ी है। सबसे ज्यादा बदलाव 300 से 2,000 मीटर की गहराई पर मिला। अंटार्कटिक क्षेत्र में ऑक्सीजन सालाना प्रति किलोग्राम पानी में 2.37 माइक्रोमोल और ध्रुवीय क्षेत्र में 1.41 माइक्रोमोल बढ़ी। 2,000 से 5,000 मीटर गहराई पर भी बढ़ोतरी के संकेत मिले। वैज्ञानिकों के मुताबिक, तापमान और खारापन बढ़ने से पानी की परतों का अंतर कम हुआ और सतह का ऑक्सीजनयुक्त पानी गहराई तक बेहतर ढंग से मिलने लगा। ऑक्सीजन 4.5 से बढ़कर 5.5 मिलीलीटर प्रति लीटर हुई 2011 और 2025 के आंकड़ों की तुलना में ऑक्सीजन 4.5 से बढ़कर 5.5 मिलीलीटर प्रति लीटर हुई। इसका फायदा ये हुआ कि इन क्षेत्रों में समुद्री वनस्पतियों की भी वृद्धि हुई है। यूनेस्को के ग्लोबल ओशन ऑक्सीजन नेटवर्क के मुताबिक पानी में पर्याप्त ऑक्सीजन मछलियों और दूसरे समुद्री जीवों के जीने, बढ़ने और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। वहीं, बीसवीं सदी के मध्य से दुनिया के महासागरों में ऑक्सीजन करीब 2% घटी है। इसके उलट भारतीय क्षेत्रों में ऑक्सीजन स्तर का बढ़ना शुभ संकेत है। समुद्र में घुली ऑक्सीजन क्या होती है? हवा में मौजूद ऑक्सीजन का कुछ हिस्सा समुद्र के पानी में घुल जाता है। इसे घुली हुई ऑक्सीजन कहते हैं। समुद्र के जीव इसी ऑक्सीजन का इस्तेमाल सांस लेने के लिए करते हैं। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा तापमान, खारेपन, समुद्री धाराओं और जीवों की गतिविधियों पर निर्भर करती है। आमतौर पर ठंडा पानी गर्म पानी की तुलना में ज्यादा ऑक्सीजन अपने अंदर घोल सकता है। समुद्र की किस गहराई में ऑक्सीजन की स्थिति सबसे अहम होती है? समुद्र में ऑक्सीजन की मात्रा हर गहराई पर एक जैसी नहीं होती। ----------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में पटाखों की दुकान में धमाके के बाद स्लैब गिरा, एक की मौत
    Next Article
    BJP ने उठाए राहुल की 2018 कैलाश यात्रा पर सवाल:निशिकांत बोले- राहुल बताएं, किन दो चीनी मंत्रियों से मिले, 200 लोगों को क्यों भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment