Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP नेता के घर चाकू भेजने पर Priyank Kharge बोले, यह उनकी ही धमकी की प्रतिक्रिया थी

    6 hours ago

    5

    0

    कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियंक खरगे ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता चलवादी नारायणस्वामी के आवास पर चाकू और कटार भेजने का एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का कृत्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को टुकड़े-टुकड़े कर अरब सागर में फेंकने की उनकी कथित धमकी का जवाब था। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) कार्यकर्ताओं की कार्रवाई का समर्थन नहीं कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना से पहले विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष द्वारा की गई टिप्पणी पर सवाल उठाए।खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (नारायणस्वामी ने) ऐसा करने के लिए कहा था, है ना? उन्होंने बयान दिया था कि वह कांग्रेसियों के टुकड़े-टुकड़े करके उन्हें अरब सागर में फेंक देंगे। आपको इसके लिए औजारों की जरूरत होगी, है ना?अगर आप ऐसी धमकी दे रहे हैं, तो हमें काटने के लिए चाकुओं की जरूरत होगी। इसलिए हमारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें चाकू भेजे हैं, ताकि वह अपना काम कर सकें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं यह नहीं कह रहा हूं कि उन्होंने जो किया वह सही है, लेकिन सबसे पहले बोलने वाले नारायणस्वामी ही थे। उनकी कार्रवाई के जवाब में यह प्रतिक्रिया थी।’’ नारायणस्वामी पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाते हुए खरगे ने कहा कि भाजपा नेता ने ही हत्या करने की बात कही थी और कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनौती देते हुए पूछा कि वह अपनी धमकी को अंजाम कैसे देंगे।भाजपा नेताओं ने शनिवार को बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई थी कि एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सामान की आपूर्ति करने वाले एक मंच के जरिये नारायणस्वामी के आवास पर चाकू, कटार और अन्य घातक वस्तुएं भेजने की कोशिश की थी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनएसयूआई की यह कार्रवाई नारायणस्वामी की उस हालिया चेतावनी के जवाब में थी, जिसमें उन्होंने कांग्रेस से कहा था कि अगर उसने देश में अशांति पैदा की तो भाजपा कार्यकर्ता उसके सदस्यों को ‘‘टुकड़े-टुकड़े करके अरब सागर में फेंक देंगे।’’ इस घटना के संबंध में संभावित पुलिस मामलों के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में भड़काऊ बयान देने वालों को कानूनी कार्रवाई से छूट नहीं मिलेगी।उन्होंने कहा, ‘‘यह कर्नाटक है, महोदय, उत्तर प्रदेश नहीं। अगर आप अपनी मर्जी से कुछ भी कहें और सोचें कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तो ऐसा उत्तर प्रदेश या गुजरात में हो सकता है, लेकिन कर्नाटक में ऐसा नहीं हो सकता।’’ चाकू भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘शिकायत दी गई है, देखते हैं। नारायणस्वामी के खिलाफ भी शिकायत है।आइए, घटनाक्रम पर बात करते हैं...।’’ अठारहवीं सदी के मैसूर साम्राज्य के पूर्व शासक टीपू सुल्तान की जयंती के अवसर पर 10 नवंबर को टीपू जयंती समारोह फिर से शुरू करने के बारे में कथित चर्चाओं और भाजपा के इसके विरोध पर खरगे ने पार्टी पर इस मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने इतिहास संबंधी भाजपा की समझ पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, भाजपा को पहले अपना इतिहास ठीक से समझना चाहिए।टीपू सुल्तान ने चार आंग्ल-मैसूर युद्ध लड़े थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा तक नहीं लिया था। उसने सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी मार्च या असहयोग आंदोलन में भाग नहीं लिया था।वह किसी भी गोलमेज सम्मेलन का हिस्सा नहीं था। उसने कुछ नहीं किया और अब वही लोग शर्तें तय कर रहे हैं।’’ मंत्री ने दावा किया कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने पद पर रहते हुए एक किताब में पहले टीपू सुल्तान की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा, ‘‘आप राज्य में टीपू सुल्तान के योगदान को नकार नहीं सकते।यह कुछ और नहीं, बल्कि राजनीति है। जब उन्हें वोट चाहिए होते हैं, तब वे अल्पसंख्यकों के पक्ष में खड़े होते हैं और जब ऐसा नहीं होता, तो इस तरह का व्यवहार करते हैं।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार फिर से टीपू जयंती मनाने पर विचार करेगी, खरगे ने कहा कि इस बारे में फैसला सरकार को लेना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Tripura Civic Body Elections 2026: मतदान से पहले BJP का दबदबा, 77 सीटों पर निर्विरोध जीत; विपक्ष ने लगाए डराने-धमकाने के गंभीर आरोप
    Next Article
    Ayodhya cannabis Seizure | अयोध्या में गांजा बरामदगी पर अखिलेश यादव का हमला, बीजेपी सरकार की मंशा पर उठाए गंभीर सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment