Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Greenland में तेजी से पिघलती बर्फ के बीच शुरू हुई Mapping Memories परियोजना

    2 hours from now

    2

    0

    जलवायु परिवर्तन के कारण ग्रीनलैंड में तेजी से पिघलती बर्फ और बदलते प्राकृतिक परिवेश के बीच लोगों की यादों, अनुभवों और परंपराओं को सहेजने के लिए ‘मैपिंग मेमोरीज’ नामक एक परियोजना शुरू की गई है, ताकि भावी पीढ़ियों के लिए इनका रिकॉर्ड सुरक्षित रखा जा सके। तेल, गैस और कोयले के जलने से बढ़ रहे जलवायु परिवर्तन के कारण आर्कटिक क्षेत्र का तापमान दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में चार गुना तेजी से बढ़ रहा है। इस सप्ताह तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र का वार्षिक सम्मेलन शुरू हो रहा है, जिसमें जलवायु परिवर्तन प्रमुख मुद्दा है।जलवायु परिवर्तन से ग्रीनलैंड बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रीनलैंड के पश्चिमी तट पर स्थित इलुलिसैट में गाड़ी चलाते हुए 42 वर्षीय जेन्सन कहा, ‘‘जब हम बच्चे थे और अपने परिवार के साथ या कुछ पक्षियों के शिकार के लिए पहाड़ियों पर जाते थे, तब हमें विशाल हिमखंड दिखाई देते थे लेकिन आज जब हम आसपास के नजारे देखते हैं, तो कुछ हिमखंड तो नजर आते हैं, लेकिन वे पहले जितने ऊंचे और बड़े नहीं हैं।’’ जेन्सन की यादें स्वीडन स्थित शोध संस्थान ‘नॉर्डरेजियो’ की अगुवाई में शुरू की गई ‘मैपिंग मेमोरीज’ परियोजना का हिस्सा हैं। इसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण तेजी से बदलते ग्रीनलैंड के अतीत और लोगों के अनुभवों को सहेजना है।इस परियोजना से जुड़ी एक प्रदर्शनी सितंबर में इलुलिसैट के ‘आइसफियोर्ड सेंटर’ में शुरू हुई। केंद्र के निदेशक कार्ल सैंडग्रीन ने कहा कि आम लोगों के अनुभवों को दर्ज करना जरूरी है, क्योंकि उनके गुजर जाने के साथ उनकी कहानियां भी खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के अध्ययन के साथ-साथ जलवायु परिवर्तन को समझने के लिए आम लोगों का नजरिया भी महत्वपूर्ण है।तीन बच्चों के पिता और जेल विभाग में कार्यरत जेन्सन को डर है कि उनके बच्चे उन अनुभवों से वंचित रह जाएंगे, जो उन्होंने बचपन में हासिल किए थे। उन्होंने बताया कि पहले पहाड़ियों पर अधिक बर्फ होती थी और पानी जम जाता था, जिससे लोग बर्फ पर जाकर मछली पकड़ सकते थे, लेकिन अब ऐसा संभव नहीं है। ‘मैपिंग मेमोरीज’ परियोजना के तहत अब तक ग्रीनलैंड के अलग-अलग स्थानों से जुड़ी करीब 60 लोगों की कहानियां दर्ज की गई हैं।इनमें पर्माफ्रॉस्ट (स्थायी रूप से जमी जमीन) पिघलने से खतरे में पड़े घरों, बदलते मौसम और लुप्त होती शिकार परंपराओं का जिक्र है। समुद्री बर्फ पतली होने से शिकारी, कुत्तों द्वारा खींची जाने वाली स्लेज गाड़ी से यात्रा नहीं कर पा रहे। वहीं, पारंपरिक मछुआरों के लिए समुद्र की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल हो रहा है।मछुआरिन करेन अलाउफेसेन ने बताया कि उनके पति और बेटे के साथ जिस जगह वह हलिबट मछली पकड़ती हैं, वहां इसकी संख्या घट रही है। इलुलिसैट में पर्माफ्रॉस्ट पिघलने से इमारतें धंस रही हैं और सड़कों एवं पाइपों में दरारें पड़ रही हैं। बर्फ पिघलने से करीब चार हजार साल पुराने शिकार के औजारों सहित पुरातात्विक अवशेष भी सामने आ रहे हैं।यूनेस्को के अनुसार, इलुलिसैट के पास स्थित सर्मेक कुजालेक हिमनद अंटार्कटिका के बाहर समुद्र में सबसे अधिक हिमखंड भेजने वाला हिमनद है। नासा के मुताबिक, तापमान बढ़ने के कारण यह तेजी से पिघल रहा है और बर्फ के बड़े टुकड़े समुद्र में गिर रहे हैं, जिससे समुद्र का जलस्तर बढ़ रहा है। डेनमार्क और ग्रीनलैंड के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की सितंबर में जारी रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड की 17 लाख वर्ग किलोमीटर में फैली बर्फ की चादर लगातार 30 वर्ष से जितनी बर्फ जमा कर रही है, उससे अधिक खो रही है।यह चादर द्वीप के करीब 80 प्रतिशत हिस्से को ढकती है। सर्वेक्षण की वरिष्ठ शोधकर्ता सिग्ने हिलेरुप लार्सन ने कहा कि बर्फ की चादर के अपने खोए हुए हिस्से को दोबारा हासिल करने की कोई संभावना नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि बर्फ पिघलने की रफ्तार धीमी होना भी पर्याप्त नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Presidents Bodyguard Jawan Shot | दिवाली पर बागपत में खूनी रंजिश! पटाखों के विवाद में राष्ट्रपति के बॉडीगार्ड को मारी गोली, सिर से निकाली गई गोली, हालत नाजुक
    Next Article
    COP31 के मुख्य एजेंडे से बाहर हुआ हिमालय का मुद्दा, Nepal के विदेश मंत्री ने जताई निराशा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment