Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi के प्रकाश विहार में युवक की हत्या, पुलिस ने चार नाबालिगों को पकड़ा

    2 hours from now

    2

    0

    दिल्ली के प्रकाश विहार में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने चार नाबालिगो को पकड़ा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रकाश विहार की मुख्य गली में सोमवार को तड़के 24 वर्षीय रोशन शाह को मामूली कहासुनी के बाद चार लोगों ने ईंटों से मारा और चाकू घोंपकर कर जख्मी कर दिया।पुलिस ने बताया कि रोशन को तुरंत डॉक्टर बीएसए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, एक प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर शाहबाद डेरी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगे 120 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय खुफिया जानकारी व तकनीकी निगरानी के आधार पर चारों किशोरों को घटना के कुछ ही घंटों बाद पकड़ लिया।उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के वक्त चारों किशोरों द्वारा पहने गए खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रामायण' ने छठे दिन की रिकॉर्डतोड़ कमाई, मंगलवार को 823.50 करोड़ के पार पहुंचा रणबीर कपूर की फिल्म का कलेक्शन
    Next Article
    Kolkata-Mumbai Air India Flight Hijack Threat | टेक-ऑफ से ठीक पहले मिला 'हाईजैक' का गुप्त नोट... कांप उठे यात्री, खाली कराया गया विमान!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment