Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP सांसद अफसरों पर भड़के, बोले- मूर्ख मत बनाओ:मोबाइल जलाकर अंधेरे में बैठे रहे; कुशीनगर में टूटे बांध की मरम्मत देखने पहुंचे थे

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी के कुशीनगर में देवरिया के भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। वह टूटे हुए बांध के मरम्मत काम का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन वहां लाइट का इंतजाम नहीं था। सांसद ने अफसरों से रजिस्टर मंगाया और मोबाइल की टॉर्च जलाकर रजिस्टर देखा तो उसमें सब कुछ चकाचक था। इसके बाद सांसद भड़क गए। उन्होंने कहा- आप लोग मुझे मूर्ख नहीं बना सकते। बोल्डर गायब है, जनरेटर नहीं है, हम अंधेरे में बैठे हैं। ये नजारा साफ दिख रहा है। आखिर बांध टूटा कैसे? इसके लिए हर साल तो ADR फंड आता है। वो पैसा कहां जाता है? मैं इसकी जांच करवाऊंगा। मुझे पता है कि आप लोग मेरे जाते ही यहां से चले जाएंगे। देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी 4 घंटे तक मोबाइल की टॉर्च जलाकर बैठे रहे। अफसरों ने उनसे कहा- जल्द से जल्द मरम्मत कार्य पूरा होगा। इसके बाद सांसद वहां से गए। पूरा मामला मंगलवार का है, लेकिन वीडियो बुधवार देर शाम सामने आया। बांध टूटने से 25 गांवों में बाढ़, सीएम योगी ने हवाई सर्वे किया था 28 सितंबर की रात कुशीनगर जिला मुख्यालय से 50 किमी दूर अहिरौलीदान-पिपरासी बांध टूट गया। पहले रिसाव शुरू हुआ, फिर 100 मीटर से ज्यादा हिस्सा बह गया। इस कारण 25 गांवों में पानी भर गया। बाढ़ के हालात हो गए। तब से बांध की मरम्मत का काम जारी है। मंगलवार को सीएम योगी ने हवाई सर्वे किया। वह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने शेल्टर होम में भी गए थे। राहत-सामग्री बांटी थी। सांसद बोले- बांध के टूटे गैप को कैसे भरा जाए, समीक्षा हो रही सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा- बांध के टूटे गैप को कैसे भरा जाए, इसके बारे में हाईलेवल समीक्षा हो रही है। इसके लिए अफसरों के साथ बैठक करूंगा। कटान स्थल पर बिना काम किए आगे के राहत कार्यों को अच्छे से नहीं कराया जा सकता है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई:शिव मंदिर में लकड़ी की चिता बनाकर आग लगाई; धुआं उठा तो पता चला यूपी के शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे गांव वाले मंदिर से धुआं उठता देखकर पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था, जबकि दूसरे का शव जलकर कंकाल बन चुका था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद महाराज ने दर्शन-दीक्षा बंद की:वृंदावन में साधकों के लिए ड्रेस कोड भी खत्म; शिष्य के सुसाइड के बाद फैसले
    Next Article
    गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार की आबादी प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment