Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंद महाराज ने दर्शन-दीक्षा बंद की:वृंदावन में साधकों के लिए ड्रेस कोड भी खत्म; शिष्य के सुसाइड के बाद फैसले

    15 hours ago

    1

    0

    मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केली कुंज में दर्शन और दीक्षा पर रोक लगा दी गई है। यह निर्णय कब तक प्रभावी रहेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आश्रम में रहने वाले साधक-साधिकाओं के लिए लागू ड्रेस कोड भी खत्म कर दिया गया है। पहले साधक-साधिकाएं सफेद मार्किन के कपड़े और पीला अचला पहनते थे। लेकिन अब वे सामान्य कपड़ों या कुर्ता-पायजामा में नजर आएंगे। हालांकि, इन निर्णयों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। माना जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज से जुड़े साधक रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की आत्महत्या के बाद यह कदम उठाया गया है। रसिक दुलारी ने 25 सितंबर को वृंदावन के गुरु कृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी थी। रसिक के शरीर पर गंभीर चोटें मिली थीं। उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था। कमरे से एक ग्राइंडर भी बरामद हुआ था, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में अधिक खून बहने से मौत होने की बात सामने आई है। तस्वीरें देखिए… अब आश्रम की ओर से जारी संदेश पढ़िए … आश्रम में दीक्षा और दर्शन बंद किए जाने साथ ही ड्रेस कोड को खत्म किए जाने का एक पैम्पलेट सामने आया है। इसमें साधक-साधिकाओं के लिए निर्देश दिए गए हैं। 'पिछले कुछ दिनों में हुई घटना को देखते हुए पूज्य महाराज जी द्वारा कुछ सख्त कदम उठाए गए हैं। इनमें शिष्यों की वेशभूषा यानी वस्त्रों को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। जो भी शिष्य विरक्त या गृहस्थ हैं या किसी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, जैसे ठेला या दुकान आदि चलाते हैं, उन्हें अब सामान्य वस्त्र या कुर्ता-पायजामा पहनने के निर्देश दिए गए हैं। इसी प्रकार, जो शिष्य गृहस्थ हैं और पूज्य महाराज जी या केली कुंज की सेवा में जुड़े हुए हैं, उनके लिए भी अब सामान्य वस्त्र या कुर्ता-पायजामा पहनना अनिवार्य किया गया है। सफेद वस्त्र पहनने की अनुमति केवल उन विरक्त शिष्यों को होगी, जो पूज्य महाराज जी की सेवा या केली कुंज की व्यवस्था एवं सेवा में लगे हुए हैं। अब जब भी आप केली कुंज आएगे, आपको वेशभूषा को लेकर यह बदलाव स्पष्ट रूप से देखने को मिलेगा। इसके अलावा भी कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं, जिनकी जानकारी आपको जल्द दी जाएगी। इन बदलावों का आने वाले समय में पूज्य महाराज जी के शिष्य बनने वाले एवं दीक्षा लेने वाले लोगों पर भी प्रभाव पड़ेगा।' — श्री राधावल्लभ । श्री हरिवंश — रसिक दुलारी के बारे में… अब रसिक दुलारी की मौत से जुड़ी तस्वीरें देखिए…. अनसुलझे सवाल, आखिर क्यों सुसाइड किया? रसिक दुलारी शरण ने अगर सुसाइड किया तो क्यों किया? इसका जवाब न पुलिस के पास है, न ही आश्रम से जुड़े लोग इस बारे में कुछ बोल रहे। कमरे में गाइंडर मिला था। उनके प्राइवेट पार्ट पर चोट के निशान थे। ऐसे में सवाल है कि क्या उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट काटने की कोशिश की थी। अगर हां, तो ऐसा क्यों किया। क्योंकि, जिस आश्रम में वह रहते थे, वह किसी भी तरह की तंत्र क्रिया नहीं होती है। पुलिस ने 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की सीओ वृंदावन संदीप सिंह और कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार बुधवार की शाम फोर्स के साथ केली कुंज आश्रम पहुंचे थे। यहां उन्होंने आश्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की थी। वह आश्रम में करीब आधा घंटे से ज्यादा समय तक रहे। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि अभी तक 30 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रसिक दुलारी शरण ने आत्महत्या क्यों की, उन्होंने खुद अपने प्राइवेट पार्ट को क्यों काटा? --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- पूर्व IAS दिव्या मित्तल कहां से चुनाव लड़ेंगी, मिर्जापुर से ताल ठोकेंगी या राजा भैया के साथ जाएंगी पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल राजनीति में कदम रखेंगी। राजा भैया के साथ वायरल तस्वीर और मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल से पुराने विवाद ने सियासी गलियारों में अटकलें तेज कर दी हैं। सपा-कांग्रेस की ओर से उन्हें पार्टी में शामिल होने का ऑफर भी मिल चुका है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    नीले ड्रम वाली मुस्कान से जज पूछेंगे 'इच्छा':मेरठ कोर्ट ने कहा- साहिल के साथ मिलकर हत्या की, लाश छिपाई; VIDEO
    Next Article
    BJP सांसद अफसरों पर भड़के, बोले- मूर्ख मत बनाओ:मोबाइल जलाकर अंधेरे में बैठे रहे; कुशीनगर में टूटे बांध की मरम्मत देखने पहुंचे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment