Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP सांसद अफसरों से बोले- मुझे फूल मत बनाओ:देवरिया में बांध टूटने पर भड़के शशांक मणि, बोले- अंधेरे में बैठे, पैसा कहां जा रहा, जांच कराऊंगा

    9 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के तमकुहीराज में नारायणी नदी पर बना बांध टूट गया है। पानी के दबाव से करीब 100 मीटर हिस्सा कटकर बह गया। जिसके कारण 25 गांवों में पानी भर गया है। बाढ़ के हालात हो गए हैं। मंगलवार की रात बांध के मरम्मत कार्यों को देखने पहुंचे देवरिया के भाजपा सांसद शशांक मणि त्रिपाठी अफसरों पर भड़क गए। जिस समय वो पहुंचे उस समय वहां लाइट का इंतजाम भी नहीं था। लेकिन रजिस्टर पर सबकुछ चकाचक था। ये देखते ही वो भड़क गए। अंधेरे में उन्होंने मोबाइल की टॉर्च जलाकर रजिस्टर देखा। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा- जो 5 बिंदु दिख रहे हैं, उसका एक का भी जवाब मौके पर नहीं दिख रहा है। बोल्डर गायब है, जनरेटर है नहीं, हम आप अंधेरे में बैठे हैं। ये नजारा साफ दिख रहा है। आखिर बंधा टूटा कैसे, इसके लिए हर साल तो ADR फंड आता है। वो पैसा कहां जाता है। मैं इसकी जांच करवाऊंगा। मुझे पता है कि मेरे जाते ही आप लोग भी यहां से चले जाएंगे। आप लोग मुझे फूल नहीं बना सकते। इस दौरान सांसद करीब 3 से 4 घंटे तक बैठे रहे। अफसरों ने उन्हें मरम्मत कार्य में तेजी लाने का आश्वासन दिया। इससे पहले मंगलवार को भी सांसद तटबंध पर पहुंचे थे। मरम्मत के कार्यों को देखा था। दो तस्वीरें देखें अब समझिए पूरा मामला दरअसल, बीते सोमवार की रात करीब 10:30 बजे जिला मुख्यालय से करीब 50 किमी दूर तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में अहिरौलिदान–पिपरासी तटबंध पर एक स्थान पर रिसाव शुरू हुआ, जो देखते देखते कुछ ही देर में भयावह हो गया। वो टूटा हिस्सा 100 मीटर से काफी अधिक हो गया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में भगदड़ की स्थिति बन गई और लोग अपने घर के आवश्यक सामानों को बंधे पर ले जाने में लग गए। जिसके बाद अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। करीब 25 से ज्यादा गांवों में बाढ़ के हालात हो गए। सीएम योगी ने किया था हवाई सर्वे इस बीच सीएम योगी योगी ने भी मंगलवार को हवाई सर्वे किया था। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने शेल्टी होम में भी गए थे। राहत सामग्री बांटी थी। सीएम के दौके के दौरान अफसर बांध पर मरम्मत करने में जुटे थे। इसके साथ ही क्षेत्र में देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी लगातार कैम्प कर रहे हैं। मंगलवार की रात को भी वो करीब 4 घंटे तक बांध के काम को देखते रहे। इसके बाद वो बुधवार रात करीब 8 बजे अचानक मरम्मत के कार्यों को देखने पहुंच गए। तभी अव्यवस्थाएं देख भड़क गए। कटान रोकने को मौके पर नहीं मिले इंतजाम कटान स्थल के आसपास मौके पर कहीं भी कोई भी ऐसी बचाव सामग्री जैसे जाल में रखे बोल्डर, बालू भरे बोरे ऐसा कुछ भी नहीं था, जिसे कटाव स्थल पर डालकर पानी के बहाव को रोका जा सके। वैसे दिखावे के लिए विभागीय अधिकारियों ने रात के अंधेरे में जेसीबी आदि लगाकर काफी कुछ किया लेकिन कुछ राहत नहीं मिली। सांसद ने कहा- बांध के टूटे गैप को कैसे भरा जाए, इसके बारे में उच्च स्तरीय समीक्षा हो रही है । आज ही इस संदर्भ में जिले के पथिक निवास में एक बैठक भी अधिकारियों के साथ मैं करने जा रहा हूं। कटान स्थल पर बिना काम किए आगे के राहत कार्यों को अच्छे से नहीं कराया जा सकता है। ---- ये खबर भी पढ़ें शाहजहांपुर में 2 साधुओं की हत्याकर लाश जलाई:शिव मंदिर में लकड़ी की चिता बनाकर आग लगाई; धुआं उठा तो पता चला यूपी के शाहजहांपुर में शिव मंदिर में दो साधुओं की हत्या कर दी गई। इसके बाद मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर शवों को जला दिया गया। गुरुवार सुबह 7 बजे गांव वाले मंदिर से धुआं उठता देखकर पहुंचे। एक साधु का शव जल रहा था, जबकि दूसरे का शव जलकर कंकाल बन चुका था। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में प्रेमानंद के साधकों ने अचला-मार्किन पहनना छोड़ा:शिष्य की मौत के बाद ड्रेस कोड बदलने का मैसेज वायरल, दर्शन-दीक्षा बंद
    Next Article
    अखिलेश ने प्रोफेसर चच्चू से 'धनराज' को सिखवाया ककहरा:बृजभूषण के स्वीट रिलेशन से ठनका माथा; मंत्रीजी संभावनाएं तलाश रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment