Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक के बेटे पर झोलाछाप को पीटने का आरोप:पीड़ित बोला-मेरे पैसे पर थाइलैंड ट्रिप की,अब मेरे मुंह में पिस्टल डालकर मांगी रंगदारी

    5 hours ago

    1

    0

    भाजपा के कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह के बेटे से अपने सील अस्पताल का उद्घाटन कराने वाले झोलाछाप लक्ष्मण सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। हमले का आरोप विधायक के उसी बेटी विक्की ठाकुर पर लगा है, जिसने पूरे सिस्टम को चुनौती देते हुए 6 महीने पहले सरकारी सील तोड़कर लक्ष्मण के अवैध अस्पताल का उद्घाटन किया था। लक्ष्मण का आरोप है कि इस उद्घाटन की एवज में विधायक के बेटे को उसने थाईलैंड टूर कराया था। सील अस्पताल के उद्घाटन की खबर दैनिक भास्कर में प्रसारित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने 5 महीने पहले पाकबड़ा में स्थित इस अस्पताल को फिर से सील कर दिया था। लक्ष्मण के पास कोई चिकित्सीय डिग्री नहीं है, इसके बावजूद वो पाकबड़ा में आयुष्मान हॉस्पिटल के नाम से पूरा अस्पताल ऑपरेट कर रहा था। यहां मरीजों के ऑपरेशन भी किए जाते थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा तो यहां 12 ऐसे मरीज भर्ती मिले थे, जिनकी यहां सर्जरी की गई थी। इन सब मरीजों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद से ही लक्ष्मण सिंह का अस्पताल सील है। स्वास्थ्य विभाग ने उसके खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। लक्ष्मण तभी से अपने अस्पताल की सील खुलवाने के लिए प्रयासरत है। बोला-विधायक के बेटे ने मेरे मुंह में पिस्टल डालकर 2 लाख मांगे कटघर के गोविंद नगर में रहने वाला लक्ष्मण सिंह लंबे समय तक कॉसमॉस में मेल नर्सिंग स्टाफ के रूप में काम करता था। इसके बाद उसने पाकबड़ा में अपना अस्पताल खोलकर प्रैक्टिस शुरू कर दी थी। जख्मी हालत में जिला अस्पताल पहुंचे लक्ष्मण सिंह ने एक फेसबुक लाइव के जरिए अपने साथ हुई घटना की जानकारी शेयर की। वीडियो में लक्ष्मण कह रहा है कि, रविवार को दोपहर करीब 12 बजे उसके पास कुंदरकी विधायक रामवीर ठाकुर के बेटे विक्की ठाकुर का फोन आया था। फोन करके विक्की ठाकुर ने उसे हाईवे पर अतिथि ढाबे पर बुलाया। लक्ष्मण के मुताबिक शुरू में वह नहीं गया। शाम को 7 बजे फिर से विक्की ठाकुर का फोन आया। आरोप है कि विक्की ठाकुर और उसके साथी दो गाड़ियों से आए और उसे अपने साथ अतिथि ढाबे पर ले गए। आरोप है कि पहले उस पर शराब पीने के लिए दबाव बनाया, इंकार करने पर उसे कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद विक्की ठाकुर और उसके साथियों ने बेल्टों और हॉकी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। लक्ष्मण का आरोप है कि विक्की ठाकुर ने उसके मुंह में पिस्टल घुसेड़ दी और 2 लाख रुपए की डिमांड की। कहा, हमें थाइलैंड जाना है, वीजा लग चुका है तू पैसे का इंतजाम करके दे, तेरे हॉस्पिटल की सील खुलवा देंगे। लक्ष्मण का आरोप है कि विधायक के बेटे ने उसके दोनों हाथ रस्सी से बंधवा दिए और उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद जख्मी हालत में उसे एक गाड़ी से पाकबड़ा थाने के गेट पर फिंकवा दिया। लक्ष्मण का आरोप है कि, शुरू में उसकी चीख पुकार सुनकर विक्की ठाकुर के साथियों को पुलिस ने पकड़कर थाने पर बैठा लिया था, लेकिन इंस्पेक्टर के आने के बाद सभी को छोड़ दिया गया। आरोप है कि घंटाभर तक वो थाने के गेट पर ही दर्द से तड़पता रहा इसके बाद पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। लक्ष्मण ने पूरी घटना CCTV कैमरों में कैद होने की बात कही है। विधायक के बेटे की फुटेज जारी कर लगाए गंभीर आरोप 5 महीने पहले विधायक के बेटे की थाईलैंड ट्रिप फाइनेंस करने की बात नकराने वाले लक्ष्मण सिंह ने अब खुद इस ट्रिप की वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल की हैं। लक्ष्मण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कुछ वीडियो शेयर करते हुए लिखा विधायक रामवीर के बेटे विक्की ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा है कि उसने विधायक के बेटे को थाईलैंड टूर कराया था। जिसके बाद उसने उसके अस्पताल का उद्घाटन किया था। अब दोबारा से सील खुलवाने के नाम पर उससे रकम की डिमांड की जा रही थी। SHO ने कहा, हमने मेडिकल के लिए भेजा था एसएचओ पाकबड़ा योगेश मावी का कहना है कि रविवार को लक्ष्मण जख्मी अवस्था में पाकबड़ा थाने पहुंचा था। जिसके बाद उसे मेडिकल कराने के लिए पुलिस के साथ जिला अस्पताल भिजवा दिया था। जिस घटना का वो जिक्र कर रहा है, वह घटना पाकबड़ा नहीं बल्कि मझोला थाना क्षेत्र की है।जबकि मझोला थाना प्रभारी का कहना है कि उनके थाने पर किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नकली सिगरेट बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार:ITC कंपनी के मैनेजर ने ग्राहक बनकर पकड़ा, इंडिया में बैन सिगरेट भी मिली
    Next Article
    राज्यमंत्री ने जमीन पर बैठकर खाना खाया:संजय सिंह बोले- भोजन बहुत स्वादिष्ट था, पीलीभीत मेरा परिवार है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment