Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक के रिश्तेदार ने सुसाइड किया:बरेली में बेटा बोला- पुलिस परेशान कर रही थी, पिता को धमकाकर पैसे मांगे

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में भाजपा विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के रिश्तेदार ने पुलिस से परेशान होकर जान दे दी। दुकान में व्यापारी का शव फंदे पर लटका मिला। व्यापारी के बेटे ने कहा- पैसे के विवाद में पुलिस ने छोटे भाई को पकड़ा था। दरोगा ने फोन करके पिता को गाली दी। तुरंत पैसे न देने पर जेल भेजने की बात कही। इससे परेशान होकर पिता ने जान दे दी। व्यापारी गंगवार कॉलोनी के रहने वाले थे। घटना के बाद से वहां तनाव का माहौल है। परिजन पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग कर रहे है। उनका कहना है जब तक एफआईआर नहीं लिखी जाएगी, तब तक उनका अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। अब पढ़िए पूरा मामला… गंगवार कॉलोनी निवासी बुद्धसेन (50) हार्डवेयर का कारोबार करते थे। उनकी पत्नी नन्ही देवी हाउस वाइफ हैं। तीन बेटों में बड़ा बेटा दिनेश गंगवार पासपोर्ट ऑफिस में जॉब करता है। दूसरा बेटा अखिलेश बिजनेस करता है और तीसरा बेटा नरेंद्र गंगवार प्राइवेट बैंक में जॉब करता है। एक बेटी है, जिसकी शादी नहीं हुई है। बेटे दिनेश ने बताया कि पड़ोस के गांव सूडयावा निवासी मुकेश ने 70 हजार रुपए के बकाया का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी थी। जबकि विवाद मात्र 10 हजार का था। पुलिस ने बिना जांच किए दबाव बनाना शुरू कर दिया। बुधवार शाम करीब 4.30 बजे हल्का इंचार्ज सुनील अपनी टीम के साथ दुकान पहुंचे और अखिलेश को उठाकर थाने ले आए। पुलिसकर्मियों ने थाने में अखिलेश के साथ बदसलूकी की। इसके बाद अखिलेश के ही मोबाइल से बुद्धसेन को फोन किया गया। पुलिस ने फोन पर पिता को जमकर गालियां दीं। कहा- अगर तुरंत पूरे पैसे लेकर चौकी नहीं पहुंचे, तो अखिलेश को जेल भेज देंगे। इस धमकी से पिता डर गए। शाम करीब साढ़े 5 बजे उन्होंने दुकान के भीतर ही जान दे दी। व्यापारी की मौत की खबर फैलते ही घर के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। आक्रोशित लोगों को देखते हुए घर पर भारी पुलिस बल मौजूद है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर भी पुलिस को तैनात किया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। परिजनों की मांग है कि पहले पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए उसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। वही पुलिस परिजनों को लगातार समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर सीओ, एसडीएम और इंस्पेक्टर मौजूद हैं। …………. यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला:मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया, हमें डांटा प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के सांसद भाई को कोर्ट ने बरी किया:कहा- धर्मेंद्र यादव ने लालच देकर वोट नहीं खरीदे, बदायूं में SDM ने केस दर्ज कराया था
    Next Article
    पत्नी मोबाइल पर बात करती थी, मार डाला:प्रयागराज में पति ने गला घोंटा; दोनों बेटे लाश के पास सोते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment