Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी मोबाइल पर बात करती थी, मार डाला:प्रयागराज में पति ने गला घोंटा; दोनों बेटे लाश के पास सोते रहे

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पति ने अपनी पत्नी को इसलिए मार डाला कि वह मोबाइल पर व्यस्त रहती थी। उसके घर आने पर भी मोबाइल चलाती रहती थी, उससे दूरी बनाए रहती थी। पति को शक था कि पत्नी किसी दूसरे युवक से मोबाइल पर बात करती है। मंगलवार देर रात भी ऐसा ही हुआ। पति शैलेष ने पत्नी संगीता को कई बार मोबाइल छोड़ने को कहा, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर शैलेष को गुस्सा आ गया और उसने संगीता का गला घोंट दिया। पड़ोसन जब घर पहुंची, तो उसने शोर मचाया। बच्चों की गवाही के बाद पुलिस ने पति शैलेष को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सराय इनायत थाना क्षेत्र की है। 13 साल पहले हुई थी शादी गांव पट्‌टीछीट में शैलेष रहता है। उसकी शादी करीब 13 साल पहले फूलपुर के शेखपुर मोहल्ले की रहने वाली संगीता (30) से हुई थी। दोनों के 2 बेटे-शिवम (12) और सिद्धार्थ (6) हैं। मोबाइल चलाने को लेकर हुआ था झगड़ा पुलिस पूछताछ में आरोपी शैलेष ने बताया कि मंगलवार देर रात जब वह घर पहुंचा, तो पत्नी मोबाइल चला रही थी। टोकने पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। गुस्से में आकर उसने पहले पत्नी को डंडे से पीटना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर कमरे में सो रहे दोनों बच्चे जाग गए। लेकिन शैलेष ने उन्हें डांटकर फिर से सुला दिया। इसके बाद उसने संगीता को और पीटा। उसका सिर कमरे में रखे तख्त के कोने से लड़ा दिया। इससे उसके माथे पर गहरा जख्म हो गया। दर्द से चीखते हुए वह जमीन पर गिर पड़ी। इस दौरान छोटा बेटा सिद्धार्थ जाग गया और रोने लगा। शैलेष ने उसे फिर से धमकाकर चुप करा दिया। डर की वजह से बच्चा फिर से लेट गया। इसके बाद शैलेष ने संगीता का गला घोंट दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद शैलेष घर से भाग गया। पड़ोसन पहुंची तो हुई हत्या की जानकारी पुलिस के अनुसार, वारदात रात करीब 2 बजे की है। दोनों बच्चे करीब 5 घंटे तक मां की लाश के पास ही सोते रहे। सुबह 6 से 7 बजे के बीच पड़ोसन अनुपमा राव उनके घर पहुंची। आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला। अंदर का दृश्य देख वह चीख पड़ीं। कमरे में संगीता की लाश पड़ी थी और फर्श पर खून ही खून फैला पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। बच्चे भी जाग गए और मां की हालत देखकर रोने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी पति शैलेष को गिरफ्तार कर लिया है। जुर्म कबूला, पत्नी पर शक करता था सराय इनायत थाना प्रभारी संजय कुमार गुप्ता के मुताबिक, आरोपी पति को जेल भेजा गया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पति को पत्नी पर शक था। उसे लगता था कि पत्नी मोबाइल पर किसी और से बात करती है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र मौर्या ने बताया कि बच्चों के बयान दर्ज हुए हैं। कमरे में बच्चे ही थे, इसलिए वही चश्मदीद गवाह हैं। ------------------------------- यह खबर भी पढ़िए… प्रयागराज में बेटे के सामने पत्नी को मार डाला, मासूम पुलिस से बोला- पापा ने रात में मम्मी का गला दबाया प्रयागराज में पति ने पत्नी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद पति डेडबॉडी छोड़कर फरार हो गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने 6 साल के बेटे ने बताया- पापा रात में मम्मी का गला दबा रहे थे। मैं जगा तो मुझे डांटकर सो जाने को कहा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक के रिश्तेदार ने सुसाइड किया:बरेली में बेटा बोला- पुलिस परेशान कर रही थी, पिता को धमकाकर पैसे मांगे
    Next Article
    कानपुर में टैंकर ने तीन युवकों को कुचला:अंतिम संस्कार में जा रहे थे, गुस्साए परिवार वालों ने किया हंगामा; 10 किमी लंबा जाम लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment