Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक ऑफ बड़ौदा-नाबार्ड ने अयोध्या के दो गांव गोद लिए:हाईटेक खेती, रोजगार पर होगा फोकस, 400 करोड़ निवेश की संभावना

    4 hours ago

    1

    0

    मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र स्थित बसवार कला और बसवार खुर्द ग्राम पंचायतों को बैंक ऑफ बड़ौदा और नाबार्ड ने संयुक्त रूप से गोद लिया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण किसानों, बेरोजगार युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय में वृद्धि करना है। नाबार्ड के सीजेएम पंकज कुमार ने बताया कि अब तक बैंक ऑफ बड़ौदा और नाबार्ड अलग-अलग कार्यक्रम संचालित करते रहे थे,लेकिन अब दोनों संस्थाएं मिलकर इन गांवों के समग्र विकास की दिशा में कार्य करेंगी। यह संयुक्त प्रयास ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर केंद्रित होगा। योजना के तहत, युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।प्रशिक्षित युवाओं को बैंकिंग सेक्टर से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे गांव में ही अपना रोजगार स्थापित कर सकें। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से वैज्ञानिक एवं आधुनिक खेती का प्रशिक्षण मिलेगा, जिसमें हाइड्रोपोनिक सिस्टम जैसी नई तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।ग्राम पंचायतों को युवा, महिला और किसान इन तीन वर्गों में बांटकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गांव में ही रोजगार सृजन करना उनकी प्राथमिकता है, जिससे युवाओं को दिल्ली या गुजरात जैसे शहरों में पलायन न करना पड़े। उन्होंने जानकारी दी कि दोनों गांवों में कुल 650एकड़ कृषि योग्य भूमि है और लगभग 3700 मतदाता हैं। पांच वर्षीय योजना के तहत यहां 350 से 400 करोड़ रुपये तक के निवेश की संभावनाएं हैं, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में लगभग 100 करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। सिंह ने टमाटर उत्पादन का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि प्रसंस्करण इकाई स्थापित की जाए तो किसानों को बेहतर लाभ मिल सकता है। पशुपालन, दुग्ध संग्रह केंद्र और लघु उद्योगों को भी बढ़ावा दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान किसान राम बहोर, राम सूरत और अगनू को1.90 लाख रुपये तथा हरिराम को 1.72 लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) वितरित किए गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को वैज्ञानिक सलाह और वित्तीय सहयोग के माध्यम से उनकी आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विनय शर्मा, नीरज सचान,अखिलेश मिश्रा,अजय यादव,संजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रैपिड रेल शुरू होने से मेरठवासी उत्साहित:मेरठ से दिल्ली का सफर होगा आसान, 82 किमी. की दूरी 55 मिनट में पूरी होगी
    Next Article
    महिलाओं को देखने के विवाद में युवक की हत्या:संभल में बीएसएनएल लाइन बिछाते समय वारदात हुई, आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment