Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महिलाओं को देखने के विवाद में युवक की हत्या:संभल में बीएसएनएल लाइन बिछाते समय वारदात हुई, आरोपी गिरफ्तार

    6 hours ago

    1

    0

    संभल जिले में बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का काम कर रहे एक मजदूर की फावड़े से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिलाओं को देखने के विवाद में एक अन्य युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मिठनपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। जेएमडी ग्वालियर कंपनी द्वारा गांव में बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। दोपहर के भोजन के लिए काम बंद कर मजदूर पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के मिसरी गांव निवासी ओमकार पासी (29 वर्षीय) पुत्र शंभू खाना खा रहे थे। तभी अलीगढ़ के दादो थाना क्षेत्र के अटा निवासी राजबहादुर यादव (40 वर्षीय) पुत्र रामप्रसाद ने पास रखे फावड़े के पिछले हिस्से से ओमकार के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुनावई थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। गुन्नौर सीओ आलोक सिद्धू और एएसपी कुलदीप सिंह भी मिठनपुर गांव पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतक ओमकार के ससुर ने पुलिस को बताया कि कुछ मजदूर पानी लेने गए थे और कुछ खाना खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनके दामाद के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी। ठेकेदार रजनीश त्यागी ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि उनके मजदूर बीएसएनएल की पाइपलाइन डालने का काम कर रहे थे। खाना खाते समय एक व्यक्ति ने आकर पीछे से फावड़ा मार दिया, जिससे ओमकार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बैंक ऑफ बड़ौदा-नाबार्ड ने अयोध्या के दो गांव गोद लिए:हाईटेक खेती, रोजगार पर होगा फोकस, 400 करोड़ निवेश की संभावना
    Next Article
    आगरा पहुंचे अभिनेता अजय देवगन:कल्याण ज्वेलर्स शोरूम का किया उद्घाटन, फैंस के बीच सेल्फी लेने की मची होड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment