Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रैपिड रेल शुरू होने से मेरठवासी उत्साहित:मेरठ से दिल्ली का सफर होगा आसान, 82 किमी. की दूरी 55 मिनट में पूरी होगी

    4 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन करने मेरठ पहुंच रहे हैं। ट्रेन दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम स्टेशन तक चलेगी। वर्तमान में ट्रेन न्यू अशोकनगर से मेरठ साउथ नमो स्टेशन तक चल रही है। दिल्ली की तरफ सराय काले खां से न्यू अशोकनगर और मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक का स्ट्रेच भी हो चुका पूरा है। पीएम मोदी 22 फरवरी को इन हिस्सों पर आवाजाही के लिए शुरू करने के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। ट्रेन 82 किलोमीटर का सफर 55-58 मिनट में तय करेगी। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले नमो भारत में सफर कर रहे यात्रियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्री आंचल ने बताया कि यात्रा काफी आसान हो गई है। सड़क के रास्ते जाने पर अक्सर भारी जाम का सामना करना पड़ता था। नमो भारत से इस समस्या से राहत मिली है और समय भी काफी बच रहा है। ट्रेन में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम नमो भारत की ट्रेन में सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हैं। यात्री आंचल ने कहा कि महिलाओं के लिए अलग कोच, महिला गार्ड की तैनाती, स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मी और सीसीटीवी कैमरे होने से सुरक्षित महसूस होता है। हालांकि साफ-सफाई को थोड़ा और बेहतर किया जा सकता है। किराया थोड़ा महंगा जरूर है, लेकिन सुविधाओं को देखते हुए इसे बेहतर माना। छात्रों के लिए बड़ी राहत छात्र पंकज यादव ने बताया कि नमो भारत सेवा शुरू होने से छात्रों को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि पहले यूनिवर्सिटी जाने में काफी समय और खर्च लगता था। अब बेगमपुल से सीधे कनेक्टिविटी मिलने से यात्रा आसान हो गई है। रैपिड रेल से समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है, जिससे छात्रों को काफी फायदा मिल रहा है। NCR में काम करने वालों को भी मिला फायदा दिल्ली ऑफिस जा रहे यात्रियों ने बताया कि नमो भारत शुरू होने से रोजाना मेरठ से दिल्ली आना-जाना आसान हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले सड़क मार्ग से यात्रा में काफी समय लगता था और जाम की समस्या रहती थी, लेकिन अब रैपिड रेल से समय की बचत हो रही है और सफर आरामदायक हो गया है। कुछ यात्रियों ने कहा इलाज के लिए दिल्ली जाने में भी अब काफी सुविधा हो गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि नमो भारत की कनेक्टिविटी और आगे बढ़ाई जाए और मेरठ में भी मेट्रो के अधिक स्टेशन बनाए जाएं। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम से पहले यात्रियों में नमो भारत को लेकर उत्साह और उम्मीदें दोनों बढ़ गई हैं। यात्रियों का मानना है कि यह सेवा मेरठ और दिल्ली के बीच विकास की नई दिशा देगी और रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच को और आसान बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में ई-रिक्शा पलटा, छात्र समेत 4 घायल:दो के पैर टूटे, बच्चा हैलट अस्पताल रेफर
    Next Article
    बैंक ऑफ बड़ौदा-नाबार्ड ने अयोध्या के दो गांव गोद लिए:हाईटेक खेती, रोजगार पर होगा फोकस, 400 करोड़ निवेश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment