Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू अर्टिगा पोल से टकराई, दीवार से भिड़ी:संतकबीरनगर में बारात से लौट रहे 3 दोस्तों की मौत, तीन घायल

    3 hours ago

    1

    0

    संतकबीर नगर में शादी समारोह से लौट रहे कार हादसे का शिकार हो गई। शुक्रवार सुबह फंक्शन से लौटते समय अर्टिगा कार रोड साइड पड़ी गिटि्टयों में जाकर फिसल गई और बेकाबू होकर पास लगे बिजली खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार करीब 180 डिग्री तक फिसलते हुए एक मकान की दीवार में घुस गई। हादसे में कार में सवार 6 में से 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी 3 भी घायल हो गए। वहीं कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई7 कार की बायें तरफ की बॉडी तो लगभग गायब हो गई। दोनों दरवाजे भी उखड़कर अलग हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन घायलों में से एक को गंभीर हालत के चलते गोरखपुर रेफर कर दिया गया। शेष दो को मलहम-पट्‌टी करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतकों में से दो छात्र थे और तीसरे की दो साल पहले ही शादी हुई थी। तीनों मृतक आसपास के गांव के रहने वाले थे और पक्के दोस्त थे। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर और मेंहदावल तहसील से महज 200 मीटर की दूरी पर में बीएमसिटी मार्ग पर अछिया मोहल्ला के पास की बताई जा रही है। हादसे की तस्वीरें देखिए… पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... मेंहदावल थाना क्षेत्र के बढ़या ठाठर निवासी सर्वेश पांडेय उर्फ पिंटू (23), पिंडारी कला निवासी दुर्गेश गुप्ता (25) और बिशनपुर निवासी श्रवण शर्मा (24) अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम निकले थे। कार में गांव के ही तीन और लोग भी सवार थे। सभी देर रात अर्टिगा कार (UP58Z8522) से वापस घर की ओर लौट रहे थे। तभी रात करीब 3 बजे मेंहदावल थाना क्षेत्र के बीएम सिटी मार्ग पर अछीया मोहल्ले के पास रोड साइड पड़ी गिटि्टयों में तेज रफ्तार कार फिसल गई। चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया। कार करीब 15 मीटर तक फिसलते हुए सड़क किनारे लगे एक बिजली पोल से जा टकराई। इसके बाद कार 180 डिग्री तक फिसलते हुए पास के एक मकान की दीवार में जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार की बाएं हिस्से की बॉडी पूरी तरह से गायब हो गई। दोनों दरवाजे भी उखड़कर अलग हो गए। कार के बायें हिस्से में बैठे सर्वेश, दुर्गेश और श्रवण की मौके पर ही मौत हो गई। बिजली पोल से टक्कर का जोरदार धमाका सुनकर मोहल्ले के लोग बाहर निकल कर आ गए। देखा तो कार के अंदर लोग छटपटा रहे थे। सूचना पर मेंहदावल थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकालकर पहले सीएचसी मेहंदावल पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृत घोषित होने के बाद सर्वेश, दुर्गेश और श्रवण के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। घायलों में शिवम पुत्र लालचंद्र निवासी बढ़या ठाठर को बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि इंद्रजीत यादव पुत्र मुन्नी, निवासी पिंडारी मेंहदावल और एक अन्य को डिस्चार्ज कर दिया गया है। डेढ़ साल पहले शादी, 10 माह का बच्चा हुआ अनाथ सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का शवों को देखकर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बताया- दुर्गेश की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। उसका 10 महीने का एक बेटा है। वहीं सर्वेश और श्रवण अभी पढ़ाई कर रहे हैं। दोनों अविवाहित हैं। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह (मेंहदावल) ने बताया- प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार और सड़क किनारे पड़ी गिट्टियां हादसे का कारण प्रतीत हो रही हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… दरोगा की डूबकर मौत तो फेफड़े में पानी क्यों नहीं:बस्ती में बाइक कुआनो नदी किनारे मिली, शव 75 km दूर सरयू में; उलझी पुलिस बस्ती में तैनात SSI अजय गोंड की मौत का राज गहराता जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बाइक की लोकेशन से 75 किलोमीटर दूर अयोध्या बार्डर पर शव मिलने की वजह से पुलिस उलझ गई है। शव मिले तीन दिन हो गए लेकिन पुलिस अभी तक जांच की दिशा तय नहीं कर पा रही है कि ये मर्डर है या सुसाइड। दरअसल, दरोगा अजय गोंड 5 फरवरी से लापता थे। पत्नी रंजीता और उनके ADM भाई ने इसे प्लांड मर्डर बताया है। हालांकि, हत्या का आरोप किसी पर नहीं लगाया है। लेकिन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में घर में घुसा तेंदुआ:मकान मालिक ने बाथरूम में किया बंद, रेस्क्यू को पहुंची वन विभाग टीम
    Next Article
    रायबरेली में युवक को बंधक बनाने का वीडियो:ग्रामीणों ने चोर समझ पीटा, दोस्त के साथ आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment