Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरीद को लेकर मऊ में प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने मुहम्मदाबाद में किया पैदल गश्त, दिए दिशा-निर्देश

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ में आगामी बकरीद त्यौहार के मद्देनजर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन अलर्ट है। मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी आनंद वर्धन और पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उपजिलाधिकारी मुहम्मदाबाद, प्रभारी निरीक्षक मुहम्मदाबाद और भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा। अधिकारियों ने रोडवेज से रामघाट बंधा तक पैदल गश्त कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 3 तस्वीरें देखिए… गश्त के दौरान अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। साथ ही, संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। प्रशासन की ओर से लोगों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में बाइक से गिरकर महिला की मौत:एक अन्य सड़क हादसे में मैक्स पिकअप गाड़ी का चालक गंभीर घायल
    Next Article
    कानपुर में ऐसा बकरा जो मुर्गा खाता है:कश्मीरी बकरे चंद मिनट में चट करते हैं चिकन बिरयानी, रोजाना शैम्पू और सीरम से नहाते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment