Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैकुंठपुर उपकेंद्र में 22 फरवरी को बिजली बाधित:महराजगंज में 11 केवी ब्रेकर बदलने से सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आपूर्ति ठप

    3 hours ago

    1

    0

    महराजगंज नगर में विद्युत विभाग ने घोषणा की है कि 22 फरवरी 2026, रविवार को 33/11 केवी उपकेंद्र बैकुंठपुर पर 11 केवी के ब्रेकर बदले जाएंगे। यह कार्य सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा, जिसके कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, इस दौरान बैकुंठपुर उपकेंद्र से जुड़े सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। यह आवश्यक तकनीकी सुधार एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। महराजगंज के उपखंड अधिकारी (विद्युत) ने क्षेत्र के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले पानी एवं अन्य आवश्यक कार्यों की व्यवस्था कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी ने बताया कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपेक्षा की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रधानमंत्री से अधिवक्ताओं को मिलने का समय नहीं मिला:पश्चिम में हाईकोर्ट बेंच की मांग पर जनसभा में जाने का ऐलान, आत्मदाह की चेतावनी
    Next Article
    राजमिस्त्री के बेटे विशाल निषाद का IPL तक का सफर:पंजाब किंग्स का बने हिस्सा, बोले- इंटरनेशनल टीम में जगह बनाना है लक्ष्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment